Nita Ambani ने 'NMACC' में 141वें IOC सेशन की तैयारी का लिया जायजा, इसे बताया 'गर्व का क्षण'

हाल ही में, बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र की तैयारी का जायजा लिया। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने 'NMACC' में 141वें IOC सेशन की तैयारी का लिया जायजा, इसे बताया 'गर्व का क्षण'

नीता अंबानी (Nita Ambani) दुनिया की सबसे सफल बिजनेसवुमेन में से एक हैं। उनके परोपकारी कार्यों और हैप्पी पर्सनैलिटी के लिए लाखों लोग उनकी सराहना करते हैं। इसके अलावा, वह अपनी एवरग्रीन ब्यूटी और एलिगेंट एंड ग्रेसफुल लुक से सभी को सरप्राइज करने का मौका कभी नहीं छोड़तीं।

नीता अंबानी 'रिलायंस फाउंडेशन' की चेयरपर्सन होने के साथ 'इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी' की सदस्य भी हैं और अब, जब भारत 40 वर्षों के बाद 141वें आईओसी सेशन की मेजबानी करने के लिए तैयार है, नीता इसे सभी डेलीगेट्स के लिए एक बेहतरीन अनुभव बनाने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से काम कर रही हैं।

nita ambani

नीता अंबानी ने लिया 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति' के 141वें सेशन की तैयारियों का जायजा

12 अक्टूबर 2023 को अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नीता अंबानी का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उनको 'NMACC' में 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति' के 141वें सेशन की चल रही तैयारियों को देखते हुए देखा जा सकता है। वीडियो से पता चला कि नीता सेशन को हिट बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जैसे वह हमेशा करती हैं।

nita ambani

जब Anant Ambani ने पहनी थी 10 करोड़ की गोल्डन 'Koi Fish' वॉच, जानें इसकी खासियत

इसके अलावा, वीडियो में नीता ने भारत द्वारा आईओसी के 141वें सेशन की मेजबानी के बारे में भी बात की और कहा कि यह वास्तव में देश के लिए एक खुशी का क्षण है। नीता ने कहा कि 40 साल बाद आईओसी सेशन की मेजबानी करना भारत के लिए गर्व का क्षण है।

nita ambani

उनके शब्दों में, "हम सभी अपने शहर मुंबई में दुनिया भर से आए सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे। हम 'NMACC' में 40 वर्षों के बाद भारत में ओलंपिक सेशन की मेजबानी करेंगे। मुझे लगता है 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत करना बहुत खुशी का क्षण है। आइए भारतीय ध्वज को ऊंचा रखें। सभी भारतीयों की ओर से सभी प्रतिनिधियों को बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद!"

nita ambani

अंबानी परिवार के सीक्रेट्स: डेट नाइट से प्राइवेट इंस्टा अकाउंट तक, जिनसे आज तक अनजान हैं आप। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अपने डे आउट के लिए नीता अंबानी ने अपना सुंदर देसी अवतार दिखाया। वह खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने ऑरेंज कलर का कुर्ता सेट चुना था। कुर्ते के कफ पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। नीता ने सुंदर झुमके, मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को निखारा था।

nita ambani

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीता और मुकेश अंबानी ने 'IOC' प्रेसिडेंट थॉमस बाक का किया स्वागत 

11 अक्टूबर 2023 को अंबानी परिवार के फैन पेज ने अपने इंस्टा हैंडल पर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। तस्वीरों में दोनों को अपने घर एंटीलिया में आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक का स्वागत करते देखा जा सकता है। स्वागत के लिए नीता ने रेड कलर की साड़ी चुनी थी, जिसके बॉर्डर पर फ्लोरल प्रिंट था। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज, पन्ना इयररिंग्स, डेवी मेकअप और गजरे से सजे जूड़े के साथ स्टाइल किया था।

nita ambani

जब नीता अंबानी ने घोषणा की थी कि भारत 141वें 'IOC सेशन' की करेगा मेजबानी 

नीता अंबानी को 2016 में IOC सदस्य के रूप में चुना गया था और वह समिति का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। 28 अगस्त 2023 को उन्होंने घोषणा की थी कि भारत अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वें सेशन की मेजबानी करेगा। नीता अंबानी ने इसे भारतीय खेलों के लिए स्वर्ण युग बताते हुए कहा कि 141वां आईओसी सत्र 15-17 अक्टूबर 2023 तक एनएमएसीसी में आयोजित किया जाएगा।

nita ambani

फिलहाल, 141वें 'IOC सेशन' की सारी तैयारी नीता अंबानी द्वारा संभाले जाने के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis