Nita Ambani ने 'स्टोक पार्क' में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन में Radhika भी आईं नजर 

अंबानी फैमिली ने आजादी का जश्न लंदन के स्टोक पार्क में मनाया, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani ने 'स्टोक पार्क' में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन में Radhika भी आईं नजर 

अंबानी परिवार हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। फिलहाल अंबानी फैमिली यूरोप के दौरे पर है। 15 अगस्त 2024 को पूरे परिवार को लंदन के 'स्टोक पार्क' में 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए देखा गया।

नीता अंबानी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर स्टोक पार्क में फहराया तिरंगा

हाल ही में, एक अंबानी फैनपेज ने स्ट्रोक पार्क लंदन में '78वें स्वतंत्रता दिवस' पर तिरंगा फहराते हुए अंबानी परिवार की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। कुछ फोटोज में नीता अंबानी (Nita Ambani) वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों के साथ भारतीय ध्वज फहराती हुई दिखाई दे रही थीं। इस दिन के लिए नीता ने हल्के सी-ग्रीन कलर का सलवार-सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने शीयर दुपट्टा पहना था। 

nita ambani

 Nita Ambani

राधिका मर्चेंट और कोकिलाबेन भी हुईं शामिल

इस समारोह में नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी शामिल हुईं, जो टाई-डाई प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने नो-मेकअप लुक में अपनी नेचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट की। दूसरी ओर, राधिका की दादी सास कोकिलाबेन अंबानी भी उनके साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए देखी गईं। अंबानी परिवार की मुखिया लाल पोल्का डॉट्स वाली सफ़ेद साड़ी में अच्छी लग रही थीं। 

radhika merchant

radhika merchant

Mukesh Ambani के घर 'एंटीलिया' का पहला बिजली बिल था काफी ज्यादा, जानकर चौंक जाएंगे आप

स्टोक पार्क में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की अन्य झलकियां

उसी अंबानी फैन पेज ने स्टोक पार्क में मनाए गए स्वतंत्रता दिवस समारोह से अंबानी फैमिली की अन्य झलकियां शेयर कीं। एक तस्वीर में हम आलीशान स्टोक पार्क को भारतीय ध्वज के रंगों में जगमगाते हुए देख सकते हैं, जो बेहद आकर्षक लग रहा था। अन्य तस्वीरों में हमने देखा कि आलीशान संपत्ति के परिसर में मौजूद लोगों ने शानदार तरीके से यह जश्न मनाया। 

stock park

Images courtesy.

मुकेश अंबानी ने 592 करोड़ रुपए में खरीदा था यूरोप का स्टोक पार्क, देखें लग्जीरियस रिजॉर्ट की फोटोज

टीना अंबानी ने भी तिरंगे के साथ शेयर की अपनी फोटो

अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी एक प्यारी सी फोटो शेयर की। इस समारोह के लिए उन्होंने सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और मिनिमल एक्सेसरीज़ के साथ एक व्हाइट शर्ट पहनी थी। टीना को अपने घर की छत से भारतीय ध्वज को आत्मविश्वास से फहराते हुए देखा गया। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरा झंडा ऊंचा लहराता है! यह देश के सपनों से गूंजता है। यह आशा और सद्भाव, स्वतंत्रता और समावेश, समृद्धि और प्रगति का गीत गाता है। एक देश जो पंख फैला रहा है और आसमान की ओर बढ़ रहा है! जय हिंद, जय भारत #स्वतंत्रता दिवस #जयहिंद #जयभारत।"

tina ambani

फिलहाल, आजादी के जश्न की अंबानी परिवार की ये झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis