Nita Ambani ने पेरिस ओलंपिक में किया 'इंडिया हाउस' का उद्घाटन, वर्चुअल टूरिज्म से फूड तक की मिली झलक

हाल ही में, बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने पेरिस ओलंपिक में इंडिया हाउस का उद्घाटन किया। आइए आपको इसकी इनसाइड झलकियां दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani ने पेरिस ओलंपिक में किया 'इंडिया हाउस' का उद्घाटन, वर्चुअल टूरिज्म से फूड तक की मिली झलक

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने 27 जुलाई 2024 को 'पेरिस ओलंपिक' में 'इंडिया हाउस' का उद्घाटन किया था, जो काफी खास था। 'भारतीय ओलंपिक संघ' और 'रिलायंस फाउंडेशन' के बीच एक साझेदारी वाली इस पहल के बारे में नीता अंबानी ने कहा कि यह भारतीयों के लिए 'सपने के सच होने' जैसा क्षण है, क्योंकि उन्होंने ओलंपिक में इंडिया हाउस का उद्घाटन किया।

नीता अंबानी ने पेरिस ओलंपिक में किया इंडिया हाउस का उद्घाटन

बता दें कि नीता अंबानी द्वारा पेरिस में इंडिया हाउस का उद्घाटन करने का मकसद ओलंपिक में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का है। उद्घाटन के दिन 'इंटरनेशनल ओलंपिक समिति' की सदस्य नीता अंबानी ने इसे संबोधित करते हुए कहा, "आज हम 'पेरिस ओलंपिक खेलों 2024' में एक सपने का दरवाजे खोलने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। एक सपना जो 1.4 बिलियन भारतीयों का है। भारत को ओलंपिक में लाने का सपना और ओलंपिक को भारत में लाने का हमारा साझा सपना।" 

nita ambani

nita ambani

नीता अंबानी पति मुकेश व बेटी ईशा संग पेरिस ओलंपिक में हुईं शामिल

बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में नीता अंपनी बेटी ईशा और पति मुकेश के साथ शामिल हुईं। इस दिन ईशा ने बेज ट्रेंच कोट पहना था, जिसके साथ उन्होंने हल्के मेकअप और खुले बालों का ऑप्शन चुना था। वहीं मुकेश ने ब्लैक कलर का कोट पहना था उसके साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी। 'फीफा' के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो भी इस आयोजन से प्रभावित हुए और उन्होंने कार्यक्रम में कहा, "यह सुंदर है, यह कलरफुल है। यह मुस्कुराहट है, यह खुशी है, यह भारत है। यह वह है जिसे हम सभी प्यार करते हैं। दुनिया आज यहां है और इंडिया हाउस दुनिया को एकजुट करता है।"

nita ambani, isha, mukesh

nita ambani

Nita Ambani ने पेरिस ओलंपिक में किया भारत को रिप्रेजेंट, ब्लैक साड़ी-डायमंड ज्वेलरी में दिखीं सुंदर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

इंडिया हाउस में में दिखाई गई भारतीय कलाकृतियां और बहुत कुछ

'इंडिया हाउस' कई हॉस्पिटैलिटी हाउसेस में से एक है, जो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले देशों या ब्रांड्स से संबंधित है। यह भारतीय वास्तुकला और कलात्मक रूपांकनों के लिए एक ट्रिब्यूट था। ऐसे में एंट्री गेट को शाही हाथी, बाघों और मोरों से सजाया गया था। इसके बाद, जब हम वर्चुअली घर के अंदर प्रवेश करते हैं, तो वहां मौजूद दर्शकों के लिए कई तरह के कार्यक्रम पेश किए जाते हैं। इसके अलावा, पूरे वेन्यू को भारत के एथलीटों और कई अन्य महान व्यक्तियों को ट्रिब्यूट करते हुए सजाया गया है।

nita ambani

nita ambani

nita ambani

nita ambani

Mukesh Ambani ने Isha-Akash और Anant की शादी में कितना पैसा किया खर्च? जानें कौन सी है सबसे महंगी

सिंगर शान ने इंडिया हाउस में किया बॉलीवुड दिवस का उद्घाटन

इसके अलावा, इंडिया हाउस में बॉलीवुड दिवस का उद्घाटन भी किया गया, जिसमें डांस के साथ-साथ सिंगिंग का भी कार्यक्रम था, जिसमें सिंगर शान ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके बाद पूर्व क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ के साथ ओलंपिक में क्रिकेट के भविष्य पर बात करते हुए एक घंटे का सेशन हुआ। खाने की बात करें, तो मेनू में बिरयानी, मटन करी, दही चावल, कई मिठाइयां, चाट और कई अन्य डिशेज शामिल थीं।

nita ambani

india house

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब Nita Ambani ने अपनी 'बड़ी बहू' Shloka Mehta को गिफ्ट किया 451 करोड़ का डायमंड नेकलेस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको नीता अंबानी द्वारा पेरिस ओलंपिक में इंडिया हाउस के उद्घाटन की अंदरूनी झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis