Nita Ambani ने Anant की शादी में लुक 2 के लिए पहना रियल गोल्ड टिश्यू घाघरा, बेटी-बहुओं संग दिया पोज

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपने दूसरे लुक के लिए नीता अंबानी ने अबू जानी-संदीप खोसला का आउटफिट चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने Anant की शादी में लुक 2 के लिए पहना रियल गोल्ड टिश्यू घाघरा, बेटी-बहुओं संग दिया पोज

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई 2024 को राधिका मर्चेंट के साथ शादी रचाई। दूल्हे की मां ने सभी समारोहों में अपने बेहतरीन फैशन सेंस से हर किसी का ध्यान खींचा। उनके आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक, नीता अंबानी के लुक की हर छोटी-बड़ी बात लाजवाब थी।

नीता अंबानी ने अनंत की शादी में अपने दूसरे लुक के लिए पहना अबू जानी-संदीप खोसला का घाघरा

नीता अंबानी ने अनंत और राधिका की शादी में अपने दूसरे लुक के लिए मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला के कलेक्शन से कस्टम-मेड लहंगा चुना था। नीता रियल टिश्यू गोल्ड घाघरा पहने हुए दिखीं, जिसे उन्होंने जरदोजी हैंड एम्ब्रॉयडरी वाले रियल गोल्ड टिश्यू ब्लाउज के साथ जोड़ा था। उन्होंने इसके साथ नक्शी और जरदोजी के वर्क से सजा रेड टिश्यू दुपट्टा भी पहना था, जिसे स्वारोवस्की क्रिस्टल से खूबसूरती से सजाया गया था।

nita ambani

नीता अंबानी के आउटफिट को 'स्वदेशी' कारीगरों ने बहुत ही बारीकी से तैयार किया। इसमें सिम्बोलिक डिटेल्स थी, जो शादी की शुभता को दर्शाते हैं और भारतीय शिल्प कौशल की सुंदरता को अपने पूरे वैभव में समेटे हुए हैं। एक तस्वीर में नीता ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ पोज देती नजर आईं। सभी अपने-अपने आउटफिट्स में स्टनिंग लग रही थीं।

nita ambani

Anant Ambani ने अपनी शादी में SRK-Ranveer समेत अन्य दोस्तों को गिफ्ट की 2-2 करोड़ की घड़ी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत अंबानी की ग्रैंड वेडिंग के लिए नीता अंबानी का पहला लुक

अनंत अंबानी की शादी में अपने पहले लुक के लिए भी नीता अंबानी ने अबू जानी और संदीप खोसला का आउटफिट चुना था, जिसमें ब्रोन्ज, पिंक एंड पिस्ता ग्रीन कलर का घाघरा था। उन्होंने इसे जाली के वर्क वाले नक्शी और सिंपल गोल्ड कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पहना था। इसके अलावा, नीता ने अपने दुपट्टे को साड़ी की तरह स्टाइल किया था।

nita

अपने लुक को निखारने के लिए नीता अंबानी ने ग्लैम मेकअप, रीगल ज्वेलरी और बन हेयरस्टाइल चुना था। उन्होंने दो 100 कैरेट के येलो कुशन-कट डायमंड और 80 कैरेट के एमराल्ड कट सॉलिटेयर ड्रॉप वाला सूर्य शक्ति हार पहना था। डायमंड को हेरिटेज-स्टाइल पोर्ट्रेट कट दिया गया था, जो मुगल राजघरानों द्वारा बेहद पसंद किया जाता था। नीता ने अपने लुक को पूरा करने के लिए येलो डायमंड निज़ामी बालियों, एक सॉलिटेयर सेट, येलो डायमंड की मांग टीका और सॉलिटेयर हेयरपिन के साथ अपने हार को जोड़ा था।

nita

nita

Anant Ambani ने शादी में पहना 14 करोड़ का एलिफेंट ब्रोच, साफे के हीरे जड़े 'सरपेच' ने खींचा ध्यान। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत-राधिका की 'पिठ्ठी' समारोह में नीता अंबानी का रीगल लुक

अनंत और राधिका की पिठ्ठी समारोह के लिए नीता अंबानी ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​के कलेक्शन से हैदराबादी कुर्ता और खड़ा दुपट्टा चुना था। उनके शानदार आउटफिट में जरदोज़ी की कढ़ाई व हैदराबाद की निजाम संस्कृति से प्रेरित एक जटिल सिल्वर-गोल्ड की चटाई तकनीक का बॉर्डर था। नीता ने अपने शाही लुक को बड़े हीरे के झुमकों और मांग टीका के साथ जोड़ा था। उन्होंने एक छोटी लाल बिंदी के साथ अपने बालों को खुला छोड़कर अपने लुक को पूरा किया था।

anant

फिलहाल, हम अनंत अंबानी की शादी के लिए नीता अंबानी के लुक से सरप्राइज हैं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis