दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की 'बड़ी बहू' श्लोका मेहता (Shloka Mehta) दो बच्चों बेटे पृथ्वी (2 साल) और बेटी वेदा (4 महीने) की प्यारी मां हैं। वह अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं, लेकिन उनका फैशन गेम भी हमेशा ऑन-पॉइंट रहता है। इसका सबूत अक्सर देखने को मिल जाता है। हाल ही में, जब अंबानी परिवार ने 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' में 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति' (IOC) के 141वें सेशन की मेजबानी की, तो इस कार्यक्रम में श्लोका का लुक देखने लायक था।
14 अक्टूबर 2023 को 'NMACC' में 'IOC' के 141वें उद्घाटन सत्र के लिए श्लोका मेहता ने डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से एक शानदार ब्लश पिंक कलर का सलवार सूट चुना था। इसमें थ्रेडवर्क के साथ-साथ स्मॉल स्टोन एम्बेलिश्मेंट शामिल थी। इसके अलावा, ड्रेस के ऊपरी हिस्से में फ्रंट पर बटन और फुल स्लीव्स के साथ एक राउंड नेकलाइन थी।
श्लोका ने पर्ल ड्रॉप्स से सजे डायमंड इयररिंग्स और खूबसूरत चूड़ियों के साथ अपने लुक को निखारा था। छोटी बिंदी और मिनिमल मेकअप श्लोका के लुक को पूरा कर रहे थे। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और सॉफ्ट कर्ल का चुनाव किया था, जिससे उनके ओवरऑल लुक में चार-चांद लग गए थे।
Mukesh Ambani की बेटी Isha Ambani की Monthly Salary जान हो जाएंगे हैरान, टोटल नेट वर्थ है 829 करोड़, पढ़ें पूरी खबर
ईशा अंबानी अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। 'IOC' इवेंट के लिए ईशा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत नियॉन पिंक टोन वाली साड़ी चुनी थी। उन्होंने इसे एब्सट्रैक्ट-प्रिंटेड कॉन्ट्रास्टिंग पिंक कलर के ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था।
मनीष मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इवेंट से ईशा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। सॉफ्ट मेकअप, बिंदी और खुले बालों के साथ ईशा ने अपने लुक को सिंपल रखा था। वहीं, ईशा अंबानी के साथ पोज देते हुए मनीष मल्होत्रा काफी अच्छे लग रहे थे।
14 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'IOC' की सदस्य नीता अंबानी और अध्यक्ष थॉमस बाक की उपस्थिति में मुंबई के 'जियो वर्ल्ड सेंटर' में '141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र' का उद्घाटन किया था। इस मौके पर नीता अंबानी हमेशा की तरह खूबसूरत लुक में नजर आई थीं।
उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली रेड कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी और इसे मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया था। सटल मेकअप, लेयर्ड डायमंड हार और मैचिंग इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट करते हुए नीता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रेड बिंदी ने उनके पूरे लुक में चार-चांद लगा दिया था।
श्लोका मेहता वास्तव में एक रियल फैशनिस्टा हैं और अक्सर वह अपने लुक से सभी को सरप्राइज देती रहती हैं। 31 मार्च 2023 से 2 अप्रैल 2023 तक 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' के तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह के दौरान हमने श्लोका की एक आर्म कैंडी की झलक देखी थी।
यह तब था, जब ईशा अंबानी के साथ पूरे अंबानी परिवार को उनकी कॉफी टेबल बुक 'इंडिया इन फैशन: द इम्पैक्ट ऑफ इंडियन ड्रेस एंड टेक्सटाइल ऑन द फैशनेबल इमेजिनेशन' के लॉन्च के लिए देखा गया था। इस दौरान श्लोका को 'हर्मीस' ब्रांड का एक शानदार बैग लिए हुए देखा गया था। मिनी बैग ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसकी कीमत 38,500 अमेरिकी डॉलर यानी 31,64,942 रुपए है।
Shloka Mehta के 451 करोड़ के हार में हुए बदलाव, जानें 91 हीरों वाले नेकलेस की खासियत
फिलहाल, आईओसी के उद्घाटन सत्र में श्लोका का लुक हमें बेहद पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।