Nita Ambani ने यूनिक गोल्ड ब्रोच और बालों में डायमंड इयररिंग्स के साथ अपने लुक में लगाया चार-चांद

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी में नीता अंबानी ने अपनी बेहतरीन आउटफिट चॉइसेस से सभी का दिल जीता। इसके अलावा, उनकी एक्सेसरीज ने भी हमें सरप्राइज कर दिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने यूनिक गोल्ड ब्रोच और बालों में डायमंड इयररिंग्स के साथ अपने लुक में लगाया चार-चांद

अगर हम बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) को 'यूनिक फैशन की मिसाल' कहें, तो इसमें कोई हैरानी नहीं है, क्योंकि वह अपने शानदार आउटफिट और एक्सेसरीज से लोगों का दिल जीतने में कभी फेल नहीं होती हैं। इसकी एक झलक उनके बेटे अनंत अंबानी की दूसरी यूरोपीय क्रूज प्री-वेडिंग पार्टी में भी देखने को मिली। 

नीता अंबानी गोल्ड एंड डायमंड ब्रोच के साथ 'Schiaparelli' गाउन में दिखीं स्टनिंग

अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी में कई कार्यक्रम हुए और इनमें से एक शानदार पार्टी 'टोगा पार्टी' थी। नीता अंबानी ने इस सेलिब्रेशन के लिए एक बेहतरीन कस्टम-मेड व्हाइट कलर का 'Schiaparelli' गाउन पहना था, जिसमें लॉन्ग शीयर ट्रेल थी। हालांकि, इस सिंपल आउटफिट को बेहद महंगे एक्सेसरीज ने और भी खूबसूरत बना दिया था।

nita ambani

nita ambani

नीता अंबानी ने गोल्ड एंड डायमंड से जड़े ब्रोच का चयन किया था। ज्वेलरी पीस में सोने की चेन डिटेलिंग के साथ बुरी नजर से बचाने वाला आकर्षण भी था। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए गोल्ड एंड डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स भी पहने थे। नीता ने मैट बेस, बोल्ड लिप्स और ब्राउन आईज के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था।

nita ambani

Nita Ambani ने Anant की क्रूज पार्टी में पहना डायमंड-एमराल्ड नेकलेस, बड़ी इयररिंग्स ने खींचा ध्यान। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी ने 'Giorgio Armani' की स्टाररी ड्रेस के साथ हेयर एक्सेसरीज के लिए पहनी इयररिंग्स

स्टाररी पार्टी के लिए नीता अंबानी ने थीम पर आधारित 'Giorgio Armani' की ड्रेस पहनी थी। यह ड्रेस माइक्रोस्कोपिक क्रिस्टल एम्बेलिशमेंट से भरी हुई थी। गाउन आइवरी शेड का था और बॉटम्स में वायलेट डिटेलिंग थी। इसमें एक एम्बेलिश्ड नेकलाइन और शाइनी एक्सेसरीज भी थीं।

nita ambani

अपने लुक में चार-चांद लगाते हुए नीता अंबानी ने अपने बालों को स्टार शेप की दीपा गुरनानी इयररिंग्स से सजाया था। स्टार शेप की डिटेल और क्रिस्टल फ्रिंज वाली ये इयररिंग्स उनके आउटफिट को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रही थीं। नीता अंबानी ने मैचिंग डायमंड और जेम इयररिंग्स भी पहनी थीं, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही थीं।

nita ambani

Nita Ambani ने ब्लैक 'Chanel' ड्रेस में बिखेरा जलवा, माइक्रो-पर्ल एम्बेलिश्ड जैकेट ने बढ़ाई सुंदरता। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम नीता अंबानी के इस लुक पर मंत्रमुग्ध हो गए हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.