By Varsha Kharkhodia Last Updated:
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर अपनी आउटिंग और फोटोज को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल ही में, उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो कार में बैठी दिखाई दे रही हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी खास बात।
पहले ये जान लीजिए कि, प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को सिंगर निक जोनस के साथ शाही शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। अब दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं, जिनका नाम इन्होंने मालती रखा है।
(ये भी पढ़ें- बड़े भाई तैमूर के बाल खींचते दिखे जहांगीर, बुआ सबा अली खान ने फोटोज कीं शेयर)
21 मई 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो कार में बैठी नजर आ रही हैं। उन्हें ड्राइवर की सीट पर बैठे हुए देखी जा सकता है और एक हाथ से वो स्टीयरिंग व्हील पकड़े हुए हैं। उनकी कार पर 'मिसेज जोनस' भी लिखा हुआ है।
प्रियंका ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "अब यह एक सवारी है। धन्यवाद निक जोनस, हमेशा मेरी मदद करने के लिए।" उन्होंने पोस्ट के अंत में हैशटैग 'सबसे अच्छा पति' भी लिखा है। उनकी इस फोटो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
हैशटैग से पता चलता है कि, निक ने उन्हें ये कार गिफ्ट दी है। ये एक कस्टमाइज्ड कार है। प्रियंका इन दिनों शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। फैंस भी इन पर पर खूब प्यार लुटाते हैं।
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। कपल जनवरी महीने में सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बना था। उन्होंने मदर्स डे 2022 के मौके पर अपनी बेटी का अपने घर में स्वागत किया था। 8 मई 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने अपनी बेटी मालती के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपनी राजकुमारी को गले लगाए हुए दिख रही थीं और निक उन्हें प्यार से निहार रहे थे।
(ये भी पढ़ें- GF पायल रोहतगी संग शादी पर बोले संग्राम सिंह, कहा- 'मुझे उनसे बेहतर जीवन साथी नहीं मिल सकता')
फिलहाल, हमें तो इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। वैसे, आपको निक जोनस द्वारा प्रियंका को दिया गया उपहार कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।