By Varsha Kharkhodia Last Updated:
ग्लैमर वर्ल्ड के फेमस कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। उन्हें साथ देखने के लिए वो तरसते रहते हैं। हाल ही में, उनके फैंस के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है। दरअसल, निक जोनस को चोट लग गई है, जिससे उनके चाहने वाले परेशान हो गए हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लंगड़ाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उन्हें सॉफ्टबॉल खेलते हुए चोट लग गई। यही कारण है कि, वह लंगड़ाते दिख रहे हैं। इस दौरान वो सफेद रंग के आउटफिट में दिखे। यहां देखें वो वीडियो।
(ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर के कारण उनकी बहनें व GF मलाइका होती हैं ट्रोल, एक्टर बोले- 'मैं इसे रोक नहीं सकता')
जब से ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, तब से फैंस उन्हें लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और प्रियंका को कह रहे हैं कि, क्या वो उनका ख्याल नहीं रखतीं। एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'उम्मीद है कि, निक ठीक होंगे'। दूसरे ने लिखा, 'आप ठीक हो जाओगे निक'। एक ने लिखा, 'प्रियंका ख्याल नहीं रखतीं क्या।' यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
बता दें कि, साल 2018 में प्रियंका और निक ने राजस्थान में एक भव्य शादी रचाई थी। साल 2022 की शुरुआत में इस कपल ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम इन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।
(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग रोमांटिक वीडियो किया शेयर, प्रेग्नेंसी ग्लो ने बढ़ाई खूबसूरती)
फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, निक जल्द ठीक हो जाएंगे।