निक जोनस ने शेयर कीं साल 2020 की खास यादें, पत्नी प्रियंका चोपड़ा संग रोमांटिक अंदाज में आए नजर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति व सिंगर निक जोनस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी वाइफ प्रियंका और डॉग के साथ नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

निक जोनस ने शेयर कीं साल 2020 की खास यादें, पत्नी प्रियंका चोपड़ा संग रोमांटिक अंदाज में आए नजर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी क्वीन व हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एक तरफ प्रियंका और निक दोनों ही अपनी क्यूट और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं, तो वहीं अब निक जोनस का एक नया म्यूजिक एल्बम 'स्पेसमैन' भी रिलीज हो गया है और ये एल्बम लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में, निक जोनस ने सोशल मीडिया पर साल 2020 की यादों के तौर पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है और इसके साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी एल्बम 'स्पेसमैन' के बारे में कई बातें बताई हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

पहले आप ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' व अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। दोनों की पहली मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गेप है, इसी वजह से कपल काफी ज्यादा ट्रोलर्स के निशाने पर रहता था। लेकिन सभी आलोचनाओं को किनारे रखते हुए, प्रियंका और निक ने उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चिन रीति-रिवाजों से शादी की थी। वहीं, अब दोनों तमाम कपल्स के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं और तब से लेकर अब तक हम इस कपल को लाइफ के हर कदम पर प्रोफेशनली व पर्सनली एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए देखते हैं। (ये भी पढ़ें: मां नरगिस और पिता सुनील दत्त की एनिवर्सरी पर संजय दत्त हुए इमोशनल, थ्रोबैक फोटो के जरिए किया याद)

आइए अब आपको निक जोनस का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, निक जोनस ने 12 मार्च 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी लेडीलव प्रियंका चोपड़ा व अपने डॉग के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में निक और प्रियंका एक रोमांटिक पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक रोमांटिक जगह पर निक और प्रियंका ने एक-दूसरे को हग किया हुआ है। इस दौरान कपल के आगे काफी सारे कैंडल लैंप जल रहे हैं। दूसरी तस्वीर एक न्यूज आर्टिकल की है, जिसमें WHO की तरफ से बताया गया है कि शराब लोगों को कोरोना वायरस से नहीं बचाती है। तीसरी तस्वीर में निक कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कार में पीछे की तरफ उनका डॉग बैठा हुआ है। चौथी तस्वीर में निक ने कोरोना वायरस टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। वहीं, पांचवी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को पोज देते हुए देखा जा सकता है। छठी तस्वीर में निक अपने डॉग को हग करके सो रहे हैं और आखिरी तस्वीर सिंगर के छोटे से डॉग की है, जो कैमरे की ओर देख रहा है। निक द्वारा शेयर की गई इन सभी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: सबा अली खान ने शेयर कीं भांजे तैमूर के बर्थडे की थ्रोबैक फोटोज, भाई-बहन संग पोज देती आईं नजर)

इस तस्वीरों को शेयर करते हुए निक जोनस ने एक खास कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी नई एल्बम 'स्पेसमैन' के बारे में बताया है। सिंगर ने लिखा है, ‘#Spaceman एल्बम आ गई है। मैं आप सभी के लिए इसे सुनने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। दुनिया में हमारे आप-पास जो चल रहा है और हमारे बीच की दूरी, जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसी के जरिए इस एल्बम को लिखा गया है। जो रास्ते में मेरे साथ हुआ, उस दुनिया से परिचित करने के लिए मैंने आप लोगों के लिए 'स्पेसमैन' को जारी किया है। #ThisIsHeaven दूसरी एल्बम आ रही है जो आपको डिस्टेंस और उत्साह में पाई गई इमोशंस की भावना को दिखायेगा और बताएगा कि प्यार से दोबारा मिलना कैसे आपको जिंदगी में एक उद्देश्य देता है।’ इसके आगे निक जोनस ने लिखा है, ‘और अब... बाकी चीजों के बारे में आपको एल्बम में पता चलेगा, जिसमें दूरी, उत्साह और प्रतिबद्धता है। मुझे उम्मीद है कि आप एल्बम को पूरा देखने के लिए समय जरूर निकालेंगे और आप सभी लोग 'स्पेसमैन' के ग्रेटेस्ट एडवेंचर में शामिल होंगे। प्यार।’ (ये भी पढ़ें: बेटी वामिका के 2 मंथ बर्थडे पर विराट कोहली हुए रोमांटिक, वाइफ अनुष्का को किस करते हुए शेयर की फोटो)

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने काम से अक्सर फैंस को सरप्राइज करते रहते हैं। तो आपको निक द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis