By Shivakant Shukla Last Updated:
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दौर का लुत्फ ले रहे हैं। लवबर्ड्स माता-पिता के रूप में अपनी नई जर्नी का पूरी तरह से आनंद ले रहे हैं। बता दें कि प्रियंका और निक ने 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए अपनी बच्ची मालती मैरी जोनस का स्वागत किया था।
तब से, प्यार करने वाले माता-पिता अपने नन्हे मुंचकिन की प्यारी झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। अब मालती के प्यारे पिता निक ने लंदन के 'रॉयल अल्बर्ट हॉल' में अपने हालिया म्यूजिक इवेंट से एक प्यारी तस्वीर साझा की।
16 अप्रैल 2023 को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पहले साउंडचेक की एक मनमोहक तस्वीर साझा की। मोनोक्रोम तस्वीर में बिंदास डैडी को अपने कॉन्सर्ट के लिए रिहर्सल करते हुए अपनी बच्ची को पकड़े हुए देखा जा सकता है।
दूसरी ओर मालती अपने पिता के सॉन्ग का आनंद लेने में व्यस्त थीं। फोटो में निक को शर्ट और जींस पहने देखा जा सकता है, जबकि उनकी बेटी बीनी कैप और शूज के साथ शानदार को-ऑर्ड सेट में प्यारी लग रही थीं। तस्वीर शेयर करते हुए निक ने लिखा, "उसका पहला साउंडचेक।"
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टा हैंडल से पति निक के संगीत समारोह से कुछ शानदार झलकियां साझा कीं। एक तस्वीर में मालती को हेडफोन के जरिए अपने पिता का गाना सुनते हुए देखा जा सकता है, जबकि निक अपने म्यूजिक इवेंट के लिए रिहर्सल कर रहे थे।
एक अन्य तस्वीर में प्रियंका को अपनी बच्ची के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है, जो बिस्तर पर लेटी हुई थीं। कॉन्सर्ट के लिए अभिनेत्री ने एक मल्टीकलर की फुल-स्लीव वाली बॉडीकॉन ड्रेस चुनी थी, जिसे उन्होंने स्टेटमेंट फर जैकेट के साथ पेयर किया था।
10 अप्रैल 2023 को निक ने अपने इंस्टा अकाउंट से बेटी मालती के पहले ईस्टर समारोह से कुछ आकर्षक झलकियां साझा की थीं। फोटोज में मालती अपने माता-पिता के साथ ईस्टर संडे को पूरी तरह एंजॉय करती नजर आईं।
ईस्टर उत्सव के लिए निक ने ब्लू कलर का प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट पहना था, जबकि उनकी वाइफ प्रियंका अपने व्हाइट कलर के फ्लोरल-प्रिंटेड साटन पीजे में खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, उनकी बेटी, जो अपने खिलौनों के साथ खेलने में व्यस्त थी, व्हाइट कलर की शिमरी फ्रॉक में सफेद पतलून और एक आकर्षक हेयरबैंड के साथ प्यारी लग रही थी।
कुछ दिनों पहले, अपने भारत दौरे पर आईं प्रियंका ने बेटी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किया था। हालांकि, मंदिर में स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए वह ट्रोल हो गई थीं। पूरी खबर पढ़ने व फोटोज देखन के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें अपने पिता के साथ मालती की पहली साउंडचेक तस्वीर काफी पसंद आई। तो आपको यै कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।