By Shivakant Shukla Last Updated:
एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को 23 अप्रैल 2022 को मुंबई में स्पॉट किया गया। 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री कथित तौर पर अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शबाना आज़मी, धर्मेंद्र और जया बच्चन विशेष भूमिकाओं में हैं।
शादी के कुछ ही दिनों बाद आलिया ने अपने पति रणबीर कपूर की तरह काम फिर से शुरू किया है, जो 'एनिमल' की शूटिंग के लिए मनाली गए हुए हैं, जिसे अर्जुन रेड्डी फेम संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। हाल ही में, आलिया को मुंबई में देखा गया। उन्होंने फ्लेयर्ड जींस के साथ ब्लैक क्रॉप टी-शर्ट पहनी थी। नो-मेकअप लुक के साथ आलिया गोल्ड हूप्स और खुले बालों में गार्जियस लग रही थीं। प्रशंसकों ने पैपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वह बहुत प्यारी हैं।"
(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण ने पिता बनने के बाद जीवन में आए बदलावों पर की बात, कहा- 'त्विषा बहुत खुशियां लाई है')
इससे पहले, आलिया ने अपनी शादी के दिन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपनी पालतू बिल्ली एडवर्ड के साथ पोज दे रही थीं। अभिनेत्री ने लिखा था, "कैट ऑफ ऑनर।" एक्ट्रेस ने अपनी सब्यसाची साड़ी को बेज और गोल्ड ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपनी डायमंड इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की थी।
(ये भी पढ़ें- 'इंडियन आइडल 12' फेम सायली कांबले की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, कार से ली एंट्री)
शादी के बाद आलिया भट्ट को 19 अप्रैल 2022 को पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया था। वह प्रोड्यूसर करण जौहर, एक्ट्रेस शबाना आजमी और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थीं। इस दौरान उन्होंने बेहद सिंपल लुक रखा था। उन्होंने बेबी पिंक कलर का सूट पहना था, जिसे उन्होंने क्रिश्चियन डायर बैग के साथ स्टाइल किया था और बिंदी, खुले बालों व झुमकों से अपना लुक कंप्लीट किया था। उन्होंने अपना मेकअप भी बेहद लाइट रखा था। हालांकि, उन्होंने अपनी सॉलियटेयर डायमंड की रिंग को फ्लॉन्ट किया था, जिसे सगाई में उनके प्यार रणबीर ने उन्हें पहनाया था। उनके हाथों में फीकी मेहंदी भी देखी जा सकती है।
(ये भी पढ़ें-भारती सिंह के बेटे के नाम का पहला अक्षर होगा 'L', बताया कब करेंगी खुलासा)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, आलिया अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। यह फिल्म आलिया और रणबीर की साथ में पहली फिल्म है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सितंबर 2022 में रिलीज़ होगी। इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और अक्किनेनी नागार्जुन की प्रमुख भूमिकाएं हैं। दूसरी ओर, रणबीर कपूर की 'शमशेरा' सहित कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
फिलहाल, हमें तो आलिया का ये सिंपल लुक बेहद पसंद आया। वैसे आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।