टेलीविजन अभिनेत्री पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से पति बने पहलवान संग्राम सिंह ने 9 जुलाई 2022 को शादी की थी। इनकी शादी की शानदार तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 12 सालों तक डेट किया था। अब ये कपल शादी के बंधन में बधकर अपने वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुका है।
पहले ये जान लीजिए कि, 9 जुलाई 2022 को पायल और संग्राम ने आगरा में शादी रचाई थी। अपनी वेडिंग में पायल ने लाल रंग का बेहद सुंदर लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने वी नेकलाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया था। वहीं, संग्राम सिंह आइवरी कलर की शेरवानी आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने दिखाया बेटे लक्ष्य का चेहरा, रेड-व्हाइट ड्रेस में बेहद क्यूट दिखे छोटे राजकुमार)
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर 11 जुलाई 2022 को अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें ये कपल शादी के बाद पहली बार साथ नजर आ रहा है। कुछ तस्वीरें आगरा के 'पंचेश्वर महादेव मंदिर' की हैं, जो ताजमहल के पूर्वी द्वार पर स्थित है। ये जोड़ा वहां अपने नवविवाहित जीवन के लिए आशीर्वाद लेने गया था। तस्वीरों में, पायल एक भारी गुलाबी रंग का लहंगा चोली पहने दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा से पूरा किया। दूसरी ओर, संग्राम सफेद चूड़ीदार पैंट के साथ कुर्ते में डैशिंग लग रहे थे। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "एक विवाहित जोड़े के रूप में आगरा में मंदिर पंचेश्वर महादेव में हमारा पहला आशीर्वाद।"
इसके अलावा, कपल ने 'प्यार की निशानी' ताज महल का भी दीदार किया। यहां दोनों एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आए। फैंस को उनकी ये प्यारी तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।
इससे पहले, 9 जुलाई 2022 को पायल और संग्राम सिंह की हल्दी सेरेमनी हुई थी, जिसमें उस समय की होने वाली दुल्हन ने पीले रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसे एक्ट्रेस ने पीले व लाल फूलों की ज्वेलरी से स्टाइल किया था। इस अवतार में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
कपल ने संगीत सेरेमनी में भी जमकर मस्ती की थी। इस दौरान पायल ने पेस्टल गुलाबी रंग का रेशमी लहंगा पहना था। इसे उन्होंने हाई पोनीटेल से पूरा किया था। इस लुक में भी वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। दूसरी ओर संग्राम ने काले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था, जिसे उन्होंने कढ़ाई वाली जैकेट के साथ पेयर किया था।
(ये भी पढ़ें- 'शगुन' फेम सुरभि तिवारी को ससुराल वालों ने किया परेशान, एक्ट्रेस ने दिखाए सबूत)
फिलहाल, हमें नए दूल्हा-दुल्हन की और तस्वीरों का इंतजार है। वैसे, आपको उनकी शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।