By Pooja Shripal Last Updated:
कॉलीवुड अभिनेता हरीश कल्याण (Harish Kalyan) आज यानी 28 अक्टूबर 2022 को एक अंतरंग समारोह में चेन्नई की नर्मदा उदयकुमार के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने चेन्नई के थिरुवरकाडु में 'जीपीएन पैलेस' में पारंपरिक अंदाज में शादी रचाई है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नई दुल्हन इमोशनल होते हुए नजर आ रही हैं।
हरीश कल्याण और नर्मदा की शादी की खबरें पिछले काफी समय से मीडिया में छाई हुई थीं। अब जबकि दोनों की शादी हो गई है, तो इनकी शादी के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में जयमाला की मस्ती को देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए होने वाले पति-पत्नी काफी मुस्कुरा रहे हैं।
वहीं, एक अन्य वीडियो में नर्मदा इमोशनल नजर आ रही हैं। दरअसल, जब हरीश कल्याण अपनी होने वाली दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाते हैं, तब नर्मदा थोड़ी इमोशनल हो जाती हैं। उनकी आंखों से बहते हुए आंसू वीडियो में साफ नजर आ रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
तमिल स्टार ने बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी शादी के बारे में जानकारी साझा की थी। जब उनसे पूछा गया था कि उनकी शादी लव मैरिज है या फिर अरेंड मैरिज? तो हरीश कल्याण ने स्पष्ट किया था कि यह एक अरेंज मैरिज है। उन्होंने कहा था, "हमारी शादी एक अरेंज मैरिज है। उनका नाम नर्मदा उदयकुमार है। हम अपने परिवारों के माध्यम से मिले और एक-दूसरे को पसंद किया और इस तरह यह यात्रा शुरू हुई। ऐसा जीवन साथी पाकर मैं खुश हूं।"
फिलहाल, हम भी नवविवाहित कपल को शादी की बधाई देते हैं।