By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) टिनसेल टाउन की सबसे मजबूत मांओं में से एक हैं। साल 2018 में उन्होंने अपने जीवन के प्यार अंगद बेदी के साथ शादी रचाई थी। इसके कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की थी। शादी से पहले प्रेग्नेंसी की वजह से नेहा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह हमेशा की तरह मजबूत बनी रहीं। उन्होंने अपनी लाडली बेटी का नाम मेहर रखा है।
मेहर के जन्म के 3 साल बाद नेहा और अंगद 3 अक्टूबर 2021 को दूसरी बार पेरेंट्स बने थे। उन्हें एक बेटे का आशीर्वाद मिला था, जिसका नाम कपल ने गुरिक रखा है। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने बेटे का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर नेहा अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
(ये भी पढ़ें- निक जोनस ने बेटी मालती के अस्पताल में भर्ती होने पर की बात, पत्नी प्रियंका चोपड़ा को बताया 'चट्टान')
16 जून 2022 को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर योग करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें हम नेहा को अपने बच्चों मेहर और गुरिक के साथ योग करते हुए देख सकते हैं। इसके साथ, बिंदास मां ने बैलेंस होने के बारे में एक प्यारा नोट भी लिखा। अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, "वे कहते हैं कि #मातृत्व एक अच्छे संतुलन को खोजने के बारे में है .... हम हमेशा इसे बैलेंस करने की कोशिश करते हैं... अब चाहे लाइफ हो या #योग।"
हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब नेहा धूपिया अपने बच्चों के साथ योग करती हुई नजर आई हैं। इससे पहले, उन्होंने 25 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे गुरिक धूपिया बेदी के साथ अपने योग सेशन की कई तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें हम नेहा को नीले रंग की योग पैंट और पीले रंग के टैंक टॉप में देख सकते हैं। वहीं, उनके बेटे ने सफेद रंग की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे थे। मां-बेटे की जोड़ी को योग करते हुए देखना काफी प्यारा लग रहा था। एक्ट्रेस ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा था, 'मंडे मोटिवेशन'।
(ये भी पढ़ें- करण मेहरा की एक्स वाइफ निशा ने NGO में मनाया बेटे कविश का जन्मदिन, शेयर किया क्यूट वीडियो)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, नेहा धूपिया हर चीज को बैलेंस करना अच्छे से जानती हैं। वैसे, इस बारे में आपका क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।