बहुत दुखी हैं नीतू कपूर: पति ऋषि कपूर के निधन को एक महीना पूरा होने पर लिखा ये इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को एक महीना पूरा होने पर पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया पर पति के साथ की एक फोटो शेयर करते हुए इमोशनल बातें भी लिखी हैं। आइए देखें फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बहुत दुखी हैं नीतू कपूर: पति ऋषि कपूर के निधन को एक महीना पूरा होने पर लिखा ये इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में इस दुनिया से विदा लेकर चले गए। 30 मई यानी आज उनके निधन को हुए 1 महीने बीत गए हैं, लेकिन उनका परिवार अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं आ सका है। हाल ही में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपने पति ऋषि कपूर को याद करते हुए उनके साथ की एक फोटो शेयर किया है, और इमोशनल बातें भी लिखी हैं। आइए देखें फोटो। 

नीतू कपूर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति के साथ बिताए पलों को याद करके पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने जो फोटो शेयर किया है, इसमें दोनों लोग जींस की पैंट और शर्ट पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''आप मुझे अलविदा कह चुके हैं, तो अब मुझे शुभकामनाएं दीजिए, अब मैं अपने जीवन में आगे बढ़ रही हूं, खुशी के साथ ना कि आंखों में आंसू के साथ। मुझे एक मुस्कान दीजिए, जिसे मैं अपने साथ रख सकूं, अपने दिल में जब भी आप से दूर रहूं।'' (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)  

बता दें कि इससे पहले अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पापा को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए थे। रिद्धिमा कपूर द्वारा शेयर किए गए फोटो में ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर, दामाद भरत साहनी और नातिन समायरा के साथ मुस्कुराहते नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- '' दुख में ना कहें: कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन शुक्र है कि वह थे। आज एक महीना हो गया। हम आपको याद करते हैं। ''  (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर के निधन को पूरा हुआ एक महीना, लाडली बेटी रिद्धिमा ने पापा ​को याद कर लिखा भावुक मैसेज)  

बता दें कि रिद्धिमा कपूर आखिरी बार अपने पिता ऋषि कपूर को जीभर कर देख भी नहीं सकीं थी। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तब वह अपने ससुराल यानी दिल्ली में थीं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली से मुंबई नहीं पहुंच स​की थी, तो उन्होंने वीडियो कॉल पर पापा को अंतिम विदाई दी थी। फिलहाल, अंतिम संस्कार के एक दिन बाद वह परिवार के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: घुट-घुटकर जी रही हैं नीतू कपूर, पति ऋषि कपूर की याद में खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखी इमोशनल बातें)  

30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने ली थी आखिरी सांस

ध्यान रहे कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था। 

ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis