By Kavita Gosainwal Last Updated:
अगर कहा जाए कि, कपूर परिवार ने बॉलीवुड को कई सुपरस्टार्स दिए हैं, तो गलत नहीं होगा। इस दिग्गज परिवार से अब तक राज कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर जैसे कई सुपरस्टार निकले हैं, जो लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। ऐसे में कई बार फैंस को इस परिवार के लोगों का एटीट्यूड भी देखने को मिला है। हालांकि, कपूर परिवार की बहू और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की वाइफ नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का मानना है कि, कपूर परिवार के लोगों के पास नकली अहंकार है। जी हां, ये बात खुद नीतू ने पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में कही है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले आप ये जान लीजिए कि, अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय तक उन्होंने इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ी थी। वहीं, अब नीतू कपूर अपने लविंग हसबैंड की खूबसूरत यादों के साथ अपनी जिंदगी बिता रही हैं। वह अक्सर अपने पति से जुड़ी बातों का जिक्र रियलिटी शोज में करती नजर आती हैं, जिससे दोनों के खूबसूरत रिश्ते के बारे में फैंस को पता चलता है।
(ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी: डबल शिफ्ट में काम करते हुए शुरू हुआ था प्यार)
अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 4 सितंबर 2021 को टेलीकास्ट होने वाले 'द कपिल शर्मा शो' के एपिसोड में नीतू कपूर और उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी एक साथ नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग हो चुकी है। इस दौरान कपिल शर्मा के साथ नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर खूब सारी मजेदार बातें करती नजर आएंगी। चैनल द्वारा इस एपिसोड के कई प्रोमो वीडियोज शेयर किए गए हैं। इनमें से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, नीतू कपूर अपने कपूर परिवार के ‘अहंकार’ पर बात करती नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने 'नकली' बताया है। वीडियो में नीतू कहती दिख रही हैं कि, ‘कपूर के पास अहंकार है, जो नकली है। ये ऊपर से रुबाब और अंदर से उल्लू हैं।' नीतू कपूर की ये बात सुनकर वहां मौजूद तमाम लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं, लेकिन एक्ट्रेस की बेटी रिद्धिमा अपनी मां की बात सुनकर हैरान रह जाती हैं, जिस वजह से उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है।
(ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की चाचा ऋषि कपूर संग पुरानी फोटो आई सामने, चिंटू अंकल की गोद में रोती दिखीं एक्ट्रेस)
इसके अलावा, रिद्धिमा कपूर का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह खुलासा करती हैं कि, रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा के कपड़े चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को देते थे। वीडियो में कपिल, रिद्धिमा से उस टाइम के बारे में बताने के लिए कहते हैं, जब वो लंदन में पढ़ाई कर रही थीं और रणबीर उनकी चीजें बिना इजाजत के अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे दिया करते थे। इस सवाल पर हंसते हुए रिद्धिमा जवाब देती हैं, ‘हां, मैं लंदन में पढ़ाई कर रही थी और छुट्टियों में अपने घर वापस आई थी। मैं एक दिन ऐसे ही घर पर बैठी थी, तभी मैंने उसकी (रणबीर) एक फीमेल फ्रेंड को घर आते हुए देखा। तभी मैंने नोटिस किया कि, जो टॉप वो पहने हुई थी, वो मेरे पास रखे हुए एक टॉप से मिलता-जुलता था। तब मुझे एहसास हुआ कि, अपनी पॉकेट मनी को बचाने के लिए वो मेरी ज्यादातर चीजें अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे दिया करता था।’
(ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, पिता ऋषि की गोद में बैठे दिखे एक्टर)
इस पर नीतू कपूर ने आगे कहा, “मैंने कभी अपने बच्चों को रुपए नहीं दिए। मैंने सिर्फ उन्हें उतना दिया, जितने कि उन्हें जरूरत थी और कभी उन्हें नहीं बिगाड़ा। मैं उन्हें बस इतना ही देती थी।'
फिलहाल, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के इन किस्सों से साफ है कि, इस बार कपिल शर्मा के शो में दोनों मां-बेटी मिलकर कपूर परिवार से जुड़े कई सीक्रेट्स का खुलासा कर सकती हैं। तो नीतू कपूर की इस बात पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।