घुट-घुटकर जी रही हैं नीतू कपूर, पति ऋषि कपूर की याद में खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखी इमोशनल बातें

अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के पांच दिन बाद पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। नीतू कपूर ने अपने इस पोस्ट में HN अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही ऋषि कपूर की तस्वीर भी पोस्ट की हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

घुट-घुटकर जी रही हैं नीतू कपूर, पति ऋषि कपूर की याद में खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखी इमोशनल बातें

बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। वहीं उनका परिवार  सदमे से उबर नहीं पा रहा है। ऋषि कपूर के निधन के पांच दिन बाद पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। नीतू कपूर ने अपने इस पोस्ट में HN अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही ऋषि कपूर की तस्वीर भी पोस्ट की। एक तस्वीर में ऋषि कपूर हंसते हुए दिख रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वह नीतू कपूर के साथ हैं।

उन्होंने लिखा, ''एक परिवार होने के नाते हमें हर पल कुछ खो देने का एहसास होता है। जब हम साथ बैठते हैं और पीछे मुड़कर देखते हैं तो हमें अपने दुख के साथ-साथ वो लोग भी याद आते हैं जिन्होंने इस मुश्किल में हमारा साथ दिया था।'' (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)   

उन्होंने आगे लिखा- ''HN अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति हमारा आभार! डॉ तरंग ज्ञानचंदानी की अगुवाई में डॉक्टरों, भाइयों और नर्सों की पूरी टीम ने मेरे पति का इलाज किया जैसे वह उनके अपने थे। उन्होंने हमें इस तरह सलाह दी जैसे हम उनके अपने थे और इन सब के लिए और मैं तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।'' इस इमोशनल पोस्ट को पढ़कर लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा था- "हमारी कहानी का अंत"। नीतू का यह मैसेज काफी भावुक कर देने वाला था। ऋषि कपूर के यूं चले जाने से उनका पूरा परिवार पूरी तरह से टूट गया है। हालांकि अब उनके परिवार को ढांढ़स बंधाने ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी मुंबई पहुंच चुकी हैं। रिद्धिमा अपने पापा के अंतिम दर्शन नहीं कर सकी थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)  

बता दें ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में 1 मई को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में कुल 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित किया गया। इस दौरान रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी मौजूद रहे। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)   

30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली

ध्यान रहे कि सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया। 

ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis