By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन उनकी फैमिली आज भी एक्टर को भूल नहीं सकी है। कपूर फैमिली के मेंबर्स अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। चाहे वह ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कूपर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) हों, या फिर उनकी पत्नी नीतू कपूर। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के लिए तो अपने पति को भूल पाना असंभव है। हाल ही में, उन्होंने अपने दिवंगत हसबैंड ऋषि कपूर की याद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।
पहले तो ये जान लीजिए कि, बॉलीवुड के ‘चॉकलेट बॉय’ कहे जाने वाले ऋषि कपूर का चार्म कुछ अलग ही था। लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती थीं। लेकिन हैंडसम ऋषि एक्ट्रेस नीतू सिंह की ब्यूटी और मासूमियत देखकर पिघल गए थे। दोनों की लव स्टोरी में कई रुकावटें आईं, लेकिन उन्होंने एक साथ रहने के लिए हर चीज को फेस किया और अपनी शादी के 40 सालों तक अपनी वाइफ का साथ दिया। इसके बाद कैंसर की वजह से ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पति के निधन के बाद नीतू कपूर एकदम टूट चुकी थीं। हालांकि, अब उनके जरवन की गाड़ी पटरी पर आ चुकी है।
(ये भी पढ़ें- रुपाली गांगुली को आई प्रेग्नेंसी के दिनों की याद, एक्ट्रेस ने शेयर की गोदभराई रस्म की अनदेखी तस्वीर)
अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया पोस्ट। दरअसल, नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 07 जून 2021 को पति ऋषि कपूर के साथ एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में ऋषि और नीतू दोनों शॉकिंग फेस में नजर आ रहे हैं।
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''जब भी वो बोलते थे, तो ये मैं हूं जो चीजों को दूर के नजरिए से देख रही हूं.. काफी व्यंगात्मक तस्वीर है। '' इस पोस्ट पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इसके पहले, दिवंगत अभिनेता की पहली पुण्यतिथि के मौके पर एक्टर की पत्नी व एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 30 अप्रैल 2021 को अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें नीतू कपूर अपने लविंग हसबैंड ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ‘पिछले साल का समय हमारे लिए दुनिया भर के दुख और उदासी से भरा रहा था क्योंकि मैंने उन्हें खो दिया है। ऐसा एक दिन नहीं गया है, जब उन्हें याद नहीं किया है या फिर उनकी चर्चा नहीं की है क्योंकि वह हमारे अस्तित्व का विस्तार हैं। कभी-कभी उनकी बुद्धिमान सलाह, उनकी हाजिर जवाबी और उनकी छोटी कहानी। हमने उन्हें होठों पर मुस्कान के साथ पूरे साल सेलिब्रेट किया है, क्योंकि वह हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। हमने इस बात को स्वीकार किया है कि जीवन उनके बिना कभी पहले जैसा नहीं होगा, लेकिन जिंदगी आगे बढ़ती रहेगी।’
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस नुसरत जहां! पति निखिल जैन ने कहा- 'मेरा बच्चा नहीं है')
बीते दिनों, नीतू कपूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ में नजर आई थीं, जहां उन्होंने ऋषि कपूर से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया था। नीतू ने उस टाइम को याद किया था, जब उन दोनों का ‘झूठा कहीं का’ गाने के दौरान ब्रेकअप हो गया था। 30 मार्च 2021 को नीतू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो का कोलाज शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि यही सेम चीज एक बार ऋषि कपूर ने भी एक इवेंट फैंस को बताई थी। वीडियो में ऋषि कपूर कह रहे हैं, “झूठा कहीं का, जो गाना था। उस दौरान मैं और नीतू बिल्कुल बात नहीं कर रहे थे। हमारा झगड़ा हो गया था, लड़ाई हो गयी थी। चार दिन लगे गाना पिक्चराइज करने में, और एक दिन ना उसने बात की और ना मैंने उससे बात की। लेकिन जब आप पर्दे पर देखेंगे तो लगेगा कि ये बिल्कुल प्यार में हैं और कुछ हुआ ही नहीं है।”
इस कोलाज में नीतू ने अपना वर्जन भी दिखाया है, जो उन्होंने ‘इंडियन आयडल 12’ के सेट्स पर शेयर किया था, जहां उन्होंने कहा था, “झूठा कहीं का, जीवन के हर मोड़ पे गाने में हम डांस कर रहे हैं, बड़े खुश हो रहे हैं। लेकिन वास्तव में हमारा ब्रेकअप हो गया था। मेकअप रूम में रो रो कर मेरी बुरी हालत थी। मेरा डॉक्टर आया हुआ था, मेरे को इंजेक्शन मार रहा था।” इस वीडियो कोलाज के कैप्शन में नीतू ने लिखा, “हम दोनों के द्वारा अलग-अलग ओकेजन पर सेम स्टोरी बताई गई। #indianidol12।”
(ये भी पढ़ें- मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखीं यामी गौतम, लाल साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए फोटो जीत रही लोगों का दिल)
फिलहाल, आज भले ही ऋषि कपूर हमारे बीच में न हों, लेकिन ये तो सच है कि ऋषि कपूर को आज भी उनका पूरा परिवार काफी ज्यादा मिस करता है। तो आपको एक्ट्रेस नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।