By Kavita Gosainwal Last Updated:
अपने जमाने में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) बेशक अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस फिर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी क्यूट फैमिली के साथ तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर तस्वीरें की हैं, जिसमें वह अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni), नातिन समारा और दोस्त व ज्योतिषी जानवी गौड़ (Janvi Gaur) के साथ नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
पहले आप ये जान लीजिए कि, 23 मार्च 2021 को नीतू कपूर की नातिन समारा ने अपना 10वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उस मौके पर नीतू कपूर अपनी नातिन से मिल नहीं पाई थीं, क्योंकि समारा अपनी मां रिद्धिमा के साथ दिल्ली में थीं। इसी वजह से बीती रात नीतू कपूर ने अपने घर अपनी बेटी रिद्धिमा, नातिन समारा और ज्योतिषी जानवी गौड़ को डिनर पर इनवाइट किया। इस मौके पर चारों ने मिलकर खूब मस्ती की, जिसकी झलक नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। (ये भी पढ़ें: 'हिंदी मीडियम' फेम सबा कमर ने मंगेतर अजीम खान से तोड़ी होने वाली शादी, नोट शेयर कर दी जानकारी)
आइए अब आपको वो तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, नीतू कपूर ने 2 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपनी क्यूट नातिन समारा, लाडली बेटी रिद्धिमा और दोस्त जानवी गौड़ के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर अपनी दोस्त जानवी के साथ सेल्फी ले रही हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर प्यारी स्माइल है। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि नीतू और जानवी के बीच गहरी दोस्ती है। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने लिखा है, ‘हम लोगों के साथ शाम बिताने के लिए थैंक्यू जानवी गौड़… यह आनंदमय था।’ वहीं, दूसरी तस्वीर में नीतू कपूर, जानवी गौड़, रिद्धिमा और समारा कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान सभी कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘एस्ट्रोलॉजिकल शाम।’ नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: पत्नी लिजेल ने रोमांटिक अंदाज में रेमो डिसूजा को विश किया बर्थडे, लिखा खास नोट)
नीतू कपूर के अलावा, उनकी दोस्ती जानवी गौड़ ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस डिनर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। पहली और तीसरी तस्वीर में जानवी गौड़, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और समारा कैमरे के लिए पोज दे रही हैं और दूसरी व चौथी तस्वीर में नीतू कपूर अपनी दोस्त जानवी गौड़ के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी खुश लग रही हैं। लुक की बात करें तो, नीतू कपूर और नातिन समारा दोनों ने ही ब्लू टॉप पहना हुआ है। वहीं, रिद्धिमा ने ऑरेंज कलर का आउटफिट कैरी किया है और जानवी गौड़ ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड जैकेट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने अपने दूसरे बेबी का रूम खास तरह से करवाया है डिजाइन, जानें डीटेल्स)
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जानवी गौड़ ने कैप्शन में लिखा है, ‘मुंबई में फन गर्ल्स। अपने घर में इस अमेजिंग शाम के लिए नीतू कपूर धन्यवाद। रिद्धिमा और समारा तुम दोनों से प्यार करती हूं। समारा और उनके साथ मजेदार बातें कभी खत्म नहीं हो सकती हैं। #mumbaimemories #warmhearts #warmhomes’
नीतू कपूर बेशक अपनी नातिन समारा से उनके 10वें बर्थडे के दिन मिल नहीं पाई थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने समारा को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन विश किया था। नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में उनकी एडोरेबल नातिन समारा नजर आ रही हैं। इस दौरान वो एक ब्लू हुडी और रेड कैप में देखी जा सकती हैं। इस तस्वीर पर नीतू ने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी कीमती गुड़िया...आपको बहुत सारा प्यार करती हूं...काश मैं आज आपके साथ वहां होती।’
फिलहाल, ये तो सच है कि नीतू कपूर अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं और अक्सर सभी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं। तो आपको नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।