By Kavita Gosainwal Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलिमा अजीम (Neliima Azeem) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को एंटरटेन किया है। लेकिन ये भी सच है कि नीलिमा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। नीलिमा अजीम और उनके पति व फिल्ममेकर पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) का तलाक तब हुआ था, जब उनके बेटे व अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) महज साढ़े तीन साल के थे और इसी वजह से नीलिमा को अपने बेटे की परवरिश अकेले करनी पड़ी थी। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें नीलिमा ने बताया है कि उनके और पंकज कपूर के तलाक की वजह से शाहिद कपूर की जिंदगी में क्या बदलाव आए थे। आइए आपको बताते हैं नीलिमा अजीम ने क्या कहा है।
दरअसल, नीलिमा अजीम ने ‘बॉलीवुड बबल’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने पंकज कपूर संग अपने तलाक पर खुलकर बात की है। नीलिमा अजीम ने बताया कि, वह और पंकज कपूर ज्यादा साथ ही नहीं रहे थे। जब शाहिद का जन्म हुआ था, तब पंकज कपूर मुंबई में थे और इसी वजह से उन दोनों के अलग होने से शाहिद कपूर की जिंदगी पर ज्यादा असर नहीं पड़ा था। नीलिमा अजीम ने कहा कि, ‘शाहिद का जन्म दिल्ली में हुआ था और उन दिनों मैं अपने माता-पिता के साथ रह रही थी, क्योंकि पंकज पहले ही हमें छोड़कर चले गए थे। जिस समय मैंने शाहिद को कंसीव किया, ये बात हमें पता चलने से पहले ही पंकज फिल्मों और टीवी में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई में शिफ्ट हो चुके थे। मैंने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया था, क्योंकि मुझे लगता था कि वह बहुत टैलेंटेड इंसान हैं और उन्हें अपने टैलेंट को एक्स्प्लोर करना चाहिए।’
(ये भी पढ़ें: इरा खान को बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने विश किया बर्थडे, शेयर कीं बचपन से लेकर जवानी तक की फोटोज)
इसके आगे नीलिमा अजीम ने कहा कि, ‘मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान मेरे माता-पिता और मेरे भाई ने ही मेरा ध्यान रखा था और फिर शाहिद का जन्म होने के बाद भी मैं अपने माता-पिता के घर ही रही थी। मेरा और पंकज का कभी एक साथ घर नहीं था। शाहिद शुरू से ही हमारे साथ दिल्ली में रहे थे और इसी वजह से उन्हें मेरे साथ रहने की आदत थी। ऐसा बिल्कुल नहीं था कि शाहिद को अपने पिता का घर छोड़कर मेरे साथ रहना पड़ा था। वह शुरू से अपने उसी माहौल में थे, जहां पर उनका जन्म हुआ था।’
(ये भी पढ़ें: टीना अंबानी ने मदर्स डे पर अपनी मां और सासू के लिए शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'अलौलिक प्रेम')
वहीं, इस इंटरव्यू के आखिर में नीलिमा अजीम ने कहा कि, ‘हमारे तलाक की वजह से शाहिद की जिंदगी पर कोई भी असर नहीं पड़ा था। लेकिन ये भी सच बात है कि, अलग होना और तलाक लेना दोनों अलग-अलग बातें हैं। हमारे तलाक के समय वह बहुत यंग थे और उन्हें आस-पास हमेशा ही पारिवारिक माहौल मिला था, जैसा वह चाहते थे।’
(ये भी पढ़ें: पूजा बेदी और मानेक कॉन्ट्रैक्टर की सगाई पर कैसा था बेटी आलिया का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने दी जानकारी)
बताते चलें कि, नीलिमा अजीम और उनके पति पंकज कपूर के संबंध साल 1984 में खराब हो गए थे। जिसके बाद दोनों अलग हो गए, फिर दोनों ने अलग-अलग लोगों से शादी की। जहां पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी की थी, और इनके रुहान और सनाह नाम के दो बच्चे एक साथ हुए। दूसरी ओर, नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर के बाद राजेश खट्टर से शादी कर ली थी, और इन दोनों के बेटे ईशान खट्टर हैं। शाहिद के तीन सौतेले भाई-बहन हैं और वे तीनों के साथ बहुत अच्छा संबंध रखते हैं। वह अपने भाई ईशान को भी काफी प्यार करते हैं। वहीं, उनकी सौतेली बहन, सनाह ने ‘शानदार’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे और ईशान खट्टर ने भी साल 2018 में आई फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में ईशान को काफी पसंद किया गया था।
फिलहाल, नीलिमा अजीम अपने बच्चों के साथ अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।