By Shivakant Shukla Last Updated:
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) आज यानी 9 अगस्त 2021 को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर देश-दुनिया से उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में उनकी लविंग वाइफ नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) और बेटी सितारा (Sitara) ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं दोनों का पोस्ट।
पहले तो ये जान लीजिए कि, महेश बाबू ने साल 2005 में बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से शादी रचाई थी। कपल की शादी को पूरे 15 साल हो गए हैं और दोनों की उम्र में 4 साल का फासला है, बावजूद इसके दोनों के बीच बेशुमार प्यार देखने को मिलता है। शादी के एक साल बाद ही नम्रता ने अपने बेटे गौतम को जन्म दिया था। वहीं, साल 2012 में दोनों दूसरी बार बेटी सितारा के माता-पिता बने। महेश बाबू और नम्रता साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री पर आज भी फैंस फिदा रहते हैं। नम्रता ने महेश के लिए अपना करियर छोड़ दिया और अब वह अपने लविंग हसबैंड महेश के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। खैर! अब आइए आपको दिखाते हैं महेश बाबू के बर्थडे पर उनकी वाइफ और बेटी द्वारा शेयर किया गया पोस्ट।
(ये भी पढ़ें: महेश बाबू से पागलों की तरह प्यार करती हैं नम्रता, एक्ट्रेस ने बताया रोमांटिक केमिस्ट्री का राज)
दरअसल, 9 अगस्त की रात को नम्रता शिरोडकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति महेश संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो में महेश और नम्रता एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।
इसे शेयर करते हुए नम्रता ने कैप्शन में लिखा है, ''वो शख्स, जो मेरे लिए प्यार को परिभाषित करता है.. मेरे थे, हो और हमेशा रहोगे! जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई मेरे प्यार.. आप जितना समझ पाओगे उससे कहीं ज्यादा प्यार करती हूं।''
वहीं, बेटी सितारा ने भी अपने पापा के बर्थडे पर अपने इंस्टा हैंडल से एक फोटो शेयर की है। इसमें पिता-बेटी किसी वैन में मस्ती करते हुए पोज दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए सितारा ने अपने पिता के लिए एक खास नोट भी लिखा है।
उन्होंने लिखा है, ''दुनिया के लिए आप एक सुपरस्टार हैं, लेकिन हमारे लिए आप मेरी दुनिया हैं! जन्मदिन मुबारक हो नन्ना !! सबसे अच्छे पिता होने के लिए और मेरे साथ खेलने, हंसने, गाने, नाचने और नासमझ बनने के लिए धन्यवाद! आपको बहुत प्यार, आज और हमेशा के लिए!''
(ये भी पढ़ें: Mahesh Babu Namrata Shirodkar Love Story: जब महेश बाबू नम्रता शिरोडकर को पहली नजर में दे बैठे थे दिल)
22 जनवरी 2021 को नम्रता ने अपना 49वां बर्थडे मनाया था। इस खास मौके पर उनके पति महेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में महेश, नम्रता को एक फोन में कुछ दिखाते हुए नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस खिलखिलाती दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए महेश ने कैप्शन में लिखा था, ‘जिसे मैं प्यार करता हूं, उसने आज ही के दिन जन्म लिया था। तुम्हारे साथ हर दिन स्पेशल होता है, लेकिन आज कुछ ज्यादा स्पेशल है। अपने अमेजिंग वुमेन के साथ सेलिब्रेट कर रहा हूं। हैप्पी बर्थडे बॉस लेडी @namratashirodkar।’
फिलहाल, हम भी महेश बाबू को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको उनकी पत्नी व बेटी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट्स कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।