By Shivakant Shukla Last Updated:
एक शादीशुदा कपल की जिंदगी में तब बड़ा बदलाव आता है, जब वह एक माता-पिता के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत करता है। इन दिनों टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और उनकी लविंग वाइफ व सिंगर जानकी पारेख (Jankee Parekh) भी इसी सुख का अनुभव कर रही हैं। कपल ने 3 फरवरी 2021 को अपने बेबी बॉय 'सूफी' का स्वागत किया था। समय बीतता जा रहा है और इसी क्रम में आज यानी 3 सितंबर 2021 को नकुल और जानकी के बेटे 7 महीने के पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने पहली बार अपने बेटे की पूरी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें: सुशांत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते पर अंकिता लोखंडे बोलीं- 'मुझे इसके बारे में पता भी नहीं था')
पहले ये जान लीजिए कि, ‘इश्कबाज’ और ‘प्यार का दर्द है’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुके नकुल मेहता ने अपनी लेडीलव जानकी से 28 जनवरी 2012 को शादी की थी। शादी के 9 साल बाद नकुल और उनकी वाइफ जानकी ने पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया। और बीते 7 महीनों से कपल अपनी पेरेंटहुड जर्नी को खूब एंजॉय कर रहा है। वैसे तो, नकुल और जानकी ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की कई तस्वीरें व वीडियोज अब तक शेयर किए हैं, लेकिन किसी में उसका चेहरा स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहा था। फैंस कपल के बेटे का चेहरा देखने के काफी एक्साइटेड थे। हाल ही मे, नकुल ने फैंस की ये इच्छा पूरी कर दी है।
(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में पति निक के बराबर किया था खर्च, एक्ट्रेस ने अब किया खुलासा)
दरअसल, अपने बेटे सूफी के सात महीने पूरे होने पर नकुल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को सूफी की अलग-अलग तस्वीरों और वीडियोज को मिलाकर बनाया गया है। सूफी वाकई बेहद क्यूट लग रहे हैं।
इसे शेयर करते हुए नकुल ने अपने बेटे की ओर से कैप्शन में लिखा है, ''हाय, मैं सूफी हूं और आज मैं 7 महीने का हो गया हूं। आखिरकार आप सभी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। नोट: मेरे लोगों को मेरी ओर से इसे शेयर करने दें, क्योंकि मेरे पास करने के लिए कई अच्छी चीजें हैं!'' इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
नकुल और जानकी ने फैंस को अपने बेबी का नाम बेहद ही स्पेशल अंदाज में बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया था, जिसमें बैलून पर ‘सूफी’ नाम लिखा हुआ नजर आ रहा था। इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।
(ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर के बेटे जैन ने उड़ाया एक्टर का मजाक, वाइफ मीरा ने पोस्ट शेयर कर बताया किस्सा)
वर्कफ्रंट की बात करें तो, नकुल मेहता इन दिनों अपने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, नकुल और जानकी का बेटा सूफी बेहद क्यूट है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।