By Vidushi Gupta Last Updated:
टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakul Mehta) और उनकी वाइफ व सिंगर जानकी पारेख (Jankee Parekh) ने कुछ दिनों पहले ही बेटे सूफी के जन्म को 7 महीने पूरे होने पर पहली बार अपने लाडले का चेहरा फैंस को दिखाया था। जिस पल कपल ने सूफी की फोटो शेयर की, वैसे ही फैंस ने उनके बेटे की नीली आंखों और गोल्डन बालों की तारीफों की लाइन लगा दी। इनमें से कई फैंस इस बात को लेकर भी कंफ्यूज दिखे कि, अपने पेरेंट्स में से सूफी का चेहरा किससे मिलता है। लेकिन हमें इस सवाल का जवाब मिल गया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
पहले ये जान लीजिए कि, ‘इश्कबाज’ और ‘प्यार का दर्द है’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुके नकुल मेहता अपनी लेडीलव जानकी के साथ 28 जनवरी 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 9 साल बाद नकुल और उनकी वाइफ जानकी ने पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया और बीते 7 महीनों से कपल अपनी पेरेंटहुड जर्नी को खूब एंजॉय कर रहा है। फैंस कपल के बेटे का चेहरा देखने के लिए काफी समय से एक्साइटेड थे, और एक्टर ने हाल ही में सूफी की एक फोटो शेयर कर फैंस की ये विश भी पूरी कर दी है।
(ये भी पढ़ें: सना खान से लोगों ने कहा था, 'उनकी शादी छह महीने भी नहीं चलेगी', एक्ट्रेस ने अब किया खुलासा)
अब आपको बताते हैं कि, नकुल और जानकी के लाडले का चेहरा किससे मिलता है। दरअसल, नकुल के बाल अब काफी डार्क रंग के हैं, लेकिन ये बात काफी कम लोग जानते हैं कि, बचपन में एक्टर के बाल भी अपने बेटे की तरह गोल्डन थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई बार अपने बचपन की फोटोज शेयर की हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि, गोल्डन बाल से लेकर नीली आंखों तक, सूफी अपने पिता की कार्बन कॉपी हैं। सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि उनकी बहन प्राची की भी नीली आंखें हैं। यहां देखें नकुल के बचपन की फोटोज।
इससे पहले, 3 सितंबर 2021 को सूफी का पहली बार पूरा चेहरा दिखाते हुए नकुल और जानकी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सूफी की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही थी। इसके कैप्शन में कपल ने लिखा था, “हाय, मैं सूफी हूं और आज मैं 7 महीने का हो गया हूं। आखिरकार आप सभी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। नोट: मेरे लोगों को मेरी ओर से इसे शेयर करने दें, क्योंकि मेरे पास करने के लिए कई अच्छी चीजें हैं!''
(ये भी पढ़ें: शिखर धवन ने खरीदी 2.18 करोड़ की BMW M8 कूप कार, हैरान कर देने वाले हैं फीचर्स)
वहीं, 14 फरवरी 2021 को नकुल और जानकी ने फैंस को अपने बेबी का नाम बेहद ही स्पेशल अंदाज में बताया था। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा था, “सूफी… ये नाम हमने तब तय किया था, जब मैं थ्री मंथ प्रेग्नेंट थी और अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी। उस समय हमें बच्चे के लिंग का नहीं पता था। सूफी का मतलब आध्यात्मिकता, आर्ट, दर्शन, साहित्य, आत्मा, गाना और हर चीज का प्रतीक है, जिसके लिए हम खड़े हैं। आपके जन्म के समय से आपने हमारे जीवन और दिलों में बहुत प्यार भर दिया है और बहुत प्यार के साथ हम आपको हमेशा देखते रहना चाहते हैं।’
फ़िलहाल, ये बात तो साफ है कि, सूफी अपने पिता नकुल मेहता की तरह दिखते हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।