Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala करने जा रहे सगाई? Nagarjuna जल्द करेंगे बेटे की शादी की घोषणा

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, नागा चैतन्य और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला कथित तौर पर आज यानी 8 अगस्त 2024 को सगाई करने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala करने जा रहे सगाई? Nagarjuna जल्द करेंगे बेटे की शादी की घोषणा

साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के बारे में पिछले कुछ समय से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि वह अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। 2021 में अपनी पूर्व पत्नी सामंथा रुथ प्रभु को तलाक देने वाले अभिनेता ने सामंथा से अलग होने के तुरंत बाद शोभिता के साथ अपने संबंधों को लेकर अटकलों को हवा दे दी थी। हालांकि, शोभिता और चैतन्य ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता है, जिससे उनके अफेयर की अफवाहों को बल मिलता है।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला करने जा रहे हैं सगाई?

'द ग्रेट आंध्र' की एक रिपोर्ट के अनुसार, नागा चैतन्य के एक विश्वसनीय सूत्र ने खुलासा किया है कि अभिनेता 8 अगस्त 2024 को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला से सगाई कर सकते हैं। जैसे ही सूत्र ने खबर की पुष्टि की, वैसे ही नागा और शोभिता की संभावित शादी की अफवाहें गर्म होने लगीं, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया। सूत्र ने यह भी बताया कि नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन जल्द ही शादी के बारे में एक नोट जारी करेंगे, जबकि सगाई की तस्वीरें 9 अगस्त 2024 तक जारी की जा सकती हैं।

naga

जब नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला यूरोप में वाइन-टेस्टिंग सेशन में आए नजर

जून 2024 में नागा चैतन्य और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला ने यूरोप में अपने खूबसूरत वेकेशन के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। ऑनलाइन सामने आई एक वायरल तस्वीर में शोभिता और नागा को यूरोप में वाइन-टेस्टिंग सेशन का आनंद लेते हुए देखा गया था। दोनों इस अनुभव को भरपूर एंजॉय कर रहे थे और एक-दूसरे की कंपनी का आनंद ले रहे थे। इस झलक ने उनकी डेटिंग की अफवाहों को हवा दी थी और कई लोगों का ध्यान खींचा था।

naga

सामंथा के पूर्व पति नागा संग डेटिंग के लिए शोभिता धुलिपाला को कहा गया 'होमब्रेकर'

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 2021 में अपने तलाक की घोषणा की थी, जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया था। हालांकि, उनके तलाक के तुरंत बाद ऐसी खबरें आने लगीं कि नागा चैतन्य कथित तौर पर शोभिता धुलिपाला के साथ रिलेशनशिप में हैं। नागा और शोभिता की एक फॉरेन लोकेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी और कई लोगों ने अभिनेत्री को 'होमब्रेकर' करार देना शुरू कर दिया था।

naga

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिश्ते में धोखा देने की बात, Samantha के फैंस ने दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सामंथा रुथ प्रभु के साथ नागा चैतन्य का रिश्ता

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य को अपनी फिल्म 'ये माया चेसावे' के सेट पर प्यार हो गया था और दोनों ने 2017 में शादी कर ली थी। हालांकि, जल्द ही उनके रिश्ते में परेशानियां आने लगीं और शादी के लगभग चार साल बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला किया। दोनों के तलाक की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और उनके फैंस हैरान थे कि आखिर क्या गड़बड़ हुई। इसके तुरंत बाद चैतन्य का नाम अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ जोड़ा गया था और उनकी नज़दीकियों और डेटिंग के बारे में अटकलें इंटरनेट पर छा गई थीं, लेकिन नागा और शोभिता ने अपने रिश्ते पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

naga

जब Naga Chaitanya एक्स-वाइफ Samantha संग रोमांटिक सीन देख ब्लश करते आए नजर, क्रेजी फैंस को कराया शांत, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की अफवाहों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis