Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

अनंत-राधिका की संगीत नाइट के मौके पर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने सभी ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ इस कपल को समर्पित एक स्पेशल वीडियो बनाया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 5 जुलाई 2024 को मुंबई के 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' में अपनी संगीत नाइट का जश्न मनाया। 12 जुलाई 2024 को शादी करने वाले इस कपल ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत 'ममेरू रस्म' से की थी, जिसके बाद डांडिया नाइट और गरबा समारोह हुआ। हाल ही में, हमें जल्द ही शादी करने वाले इस कपल को उनके प्यारे माता-पिता नीता अंबानी और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से मिले एक स्पेशल गिफ्ट के बारे में पता चला है।

नीता-मुकेश अंबानी ने अपने सभी ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ अनंत-राधिका को समर्पित किया एक खास तोहफा

हमारे सोशल मीडिया फीड को स्क्रॉल करते समय हमें एक खास वीडियो मिला, जिसे नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी व उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट को समर्पित किया है। क्लिप में नीता और मुकेश एक विंटेज कार की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनके साथ उनके चार ग्रैंडचिल्ड्रेन पृथ्वी, वेदा, कृष्णा और आदिया भी हैं। नीता अपनी नातिन और पोती वेदा व आदिया के साथ आगे की सीट पर बैठी थीं, जबकि उनके पोते व नाती पृथ्वी और कृष्णा पीछे की सीट पर बहुत सारे गुब्बारों से घिरे हुए दिखाई दिए।

nita ambani

nita ambani

मुकेश अंबानी ने मशहूर बॉलीवुड गाने 'चक्के पे चक्का' को किया री-क्रिएट

जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ा, मुकेश अंबानी को 'चक्के पे चक्का' गाने पर लिप-सिंक करते हुए देखा गया, जबकि नीता अंबानी उनके बगल में बैठी थीं और अपनी नातिन और पोती पर ढेर सारा प्यार बरसा रही थीं। पूरे वीडियो में हम दोनों को अपने सभी ग्रैंडचिल्ड्रेन को गोद में बिठाकर प्यार करते हुए देख सकते हैं।

mukesh

nita

आदिया ने नानू मुकेश अंबानी को किया किस, नीता अंबानी पृथ्वी के साथ खेलती आईं नजर

हालांकि, एक खास पल जिसने सबका ध्यान खींचा, वह था जब ईशा अंबानी की बेटी आदिया ने अपने नानू मुकेश अंबानी के गाल पर प्यार से किस किया, जिससे यह तस्वीर एकदम परफेक्ट फ्रेम बन गई। इसके अलावा, नीता अंबानी को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी के साथ एक अनमोल पल का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। निश्चित रूप से यह अनमोल वीडियो राधिका और अनंत के लिए उनके खास दिन पर सबसे अच्छा उपहार साबित हुआ।

nita

nita

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत-राधिका ने अबू जानी संदीप खोसला के आउटफिट में बिखेरा जलवा

अपनी संगीत नाइट के लिए अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट ने अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से ब्लैक एंड गोल्डन कलर के कस्टम-मेड आउटफिट पहनकर ग्लैमर बिखेरा। राधिका के बारे में बात करें, तो उन्होंने गोल्डन कलर के लहंगे को ऑफ-शोल्डर चोली के साथ पहना था। इसमें स्वारोवस्की क्रिस्टल जड़े हुए थे और बेहतरीन टैसल डिटेलिंग भी थी। उन्होंने अपने लुक को अपने कीमती ओपल और डायमंड नेकपीस के साथ पूरा किया था, जो उन्होंने अपनी दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी में पहना था।

anant

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दूसरी ओर, अनंत ने अपनी मंगेतर को ब्लैक एंड गोल्डन कलर के कोट में मैच किया था, जिस पर हाथ से बुनी हुई बेहतरीन कढ़ाई थी। उन्होंने ब्लैक पायजामे और एक शानदार कलाई घड़ी के साथ इसे पहना था। एक जेल वाली पोनीटेल ने उनके लुक को पूरा किया था।

anant

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

फिलहाल, हम मुकेश और नीता अंबानी द्वारा बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट को दिए गए इस स्पेशल तोहफे से सरप्राइज हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis