By Shivakant Shukla Last Updated:
अंबानी फैमिली अपनी परंपरा से जुड़े रहने के लिए जानी जाती है। दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का परिवार किसी भी पर्व को बेहद धूमधाम के साथ मनाता है। हर साल की तरह इस साल भी अंबानी फैमिली ने अपने आलीशान महल 'एंटीलिया' में गणपति बप्पा का स्वागत किया था। अब उनके विसर्जन को बेहद ग्रैंड तरीके से मनाया गया है, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने किराए पर लिया किशोर कुमार का बंगला, खोलेंगे आलीशान रेस्टोरेंट)
दरअसल, 1 सिंतबर 2022 की रात को अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा के विसर्जन का प्रोग्राम रखा था। इस उत्सव में रणवीर और दीपिका को भी देखा गया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों को फूलों से सजे ट्रक में देखा जा सकता है। दीपिका और रणवीर को आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी और राधिका मर्चेंट व कई अन्य लोगों के साथ देखा गया। वीडियो में अभिनेता को फिल्म 'अग्निपथ' के गीत 'देवा श्री गणेशा' पर डांस करते देखा जा सकता है, जबकि उनकी पत्नी दीपिका एक बेंच पर बैठकर इस पल को एंजॉय कर रही हैं। यहां देखें रणवीर और दीपिका का वीडियो।
हाल ही में, गणेश विसर्जन से पहले 'एंटीलिया' में स्थापित बप्पा के दर्शन करने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उनकी पत्नी अमृता फडणवीस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर पहुंचे थे, इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन फोटोज में हम अंबानी परिवार से मुकेश अंबानी, उनकी मां कोकिलाबेन, बेटे अनंत अंबानी और उनकी कथित गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट को देख सकते हैं। यहां देखें तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने डिजाइनर अर्पिता मेहता की शादी में पहनी थी 1.28 लाख की साड़ी, दिखीं बेहद सुंदर)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बात करें, तो उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की शूटिंग के दौरान डेटिंग शुरू की थी और बाद में दोनों ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में पारंपरिक हिंदू (कोंकणी) और सिख (आनंद कारज) समारोहों में शादी कर ली थी। तब से, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से लेकर उनकी ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग और सोशल मीडिया पोस्ट्स अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर और दीपिका को आखिरी बार कबीर खान की फिल्म '83' में एक साथ देखा गया था। इसके अलावा, वह (रणवीर) अगली बार करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। वह रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। अभिनेता के पास तमिल फिल्म 'अन्नियां' का हिंदी रीमेक भी है। दूसरी ओर, दीपिका के पास पाइपलाइन में कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, उनके पास ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर', प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' और अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' का हिंदी रीमेक भी है।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदी 19 करोड़ रुपए की संपत्ति, बनवाएंगे फार्महाउस)
फिलहाल, अंबानी फैमिली के गणपति विसर्जन की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।