MS Dhoni का बर्थडे बैश: Salman Khan ने होस्ट की पार्टी, Mahi ने Sakshi को खिलाया केक, देखें वीडियो

एक्टर सलमान खान ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के लिए अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक इंटीमेट बर्थडे पार्टी होस्ट की, जिसकी एक झलक सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

MS Dhoni का बर्थडे बैश: Salman Khan ने होस्ट की पार्टी, Mahi ने Sakshi को खिलाया केक, देखें वीडियो

दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) 7 जुलाई 2024 को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें अपने फैंस और हर चाहने वाले से बधाई संदेश मिल रहे हैं। धोनी एक प्राइवेट पर्सन हैं और अपने खास दिन को भी वह अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन इस बार का बर्थडे उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ मनाया, जिसकी एक झलक सामने आई है।

सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में सेलिब्रेट किया धोनी का बर्थडे

वैसे, यह तो सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के बॉलीवुड स्टार्स भी फैन हैं। ऐसे में जब धोनी अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो अभिनेता सलमान खान ने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके लिए एक इंटीमेट बर्थडे पार्टी होस्ट की। इसका एक वीडियो धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें हम सलमान को ब्लैक शर्ट और प्रिंटेड ट्राउजर पहने हुए देख सकते हैं।

dhoni birthday bash

वहीं, धोनी की बात करें, तो उन्होंने इस प्राइवेट बैश के लिए अपने लुक को कैजुअल रखते हुए व्हाइट प्रिंटेड टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी। वहीं, साक्षी व्हाइट कलर की लॉन्ग ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। सलमान खान द्वारा होस्ट की गई इस मिडनाइट पार्टी में धोनी ने कई केक काटे थे, जिनकी झलक हम वीडियो में देख सकते हैं।

dhoni birthday bash

धोनी ने साक्षी को खिलाया केक का पहला बाइट 

केक काटने के बाद, एमएस धोनी ने पहले बाइट को अपनी पत्नी साक्षी धोनी को खिलाया, जिसके बाद साक्षी ने उनके पैर छुए और क्रिकेटर का आशीर्वाद लिया। बाद में धोनी ने सलमान खान को केक खिलाया और दिग्गजों ने एक-दूसरे को गले लगाया। सलमान खान ने भी अपने इंस्टा हैंडल से धोनी के साथ एक फोटो शेयर की और उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब! @एमएसधोनी।"

dhoni birthday bash

dhoni birthday bash

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को कैसे किया था प्रपोज? खुद क्रिकेटर ने किया था खुलासा, जानने के लिए यहां क्लिक करें

रुतुराज, तुषार और मुकेश कुमार ने वीडियो कॉल से धोनी को दिया सरप्राइज

सलमान खान के घर पर मिडनाइट जश्न के बीच धोनी को उनकी 'आईपीएल' टीम 'चेन्नई सुपरकिंग्स' के साथी खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड ने एक वीडियो कॉल की, जिसमें तुषार देशपांडे और मुकेश कुमार भी क्रिकेटर को बधाई देने के लिए शामिल हो गए, जिसका स्क्रीनशॉट रुतुराज ने अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है।

dhoni birthday bash

जब MS Dhoni ने अपनी बेटी का नाम 'Ziva' रखने की वजह का किया था खुलासा, बताया था अर्थ, जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको सलमान खान द्वारा धोनी के लिए होस्ट किए गए इंटीमेट बर्थडे बैश की ये झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis