By Rinki Tiwari Last Updated:
मनोरंजन जगत की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouny Roy) जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह सूरज के साथ गोवा में 27 जनवरी 2022 को सात फेरे लेंगी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, मौनी रॉय और दुबई बेस्ड बैंकर सूरज नांबियार के बीच अफेयर की खबरें साल 2019 से सामने आ रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने हमेशा सूरज संग अपने रिश्ते को नकारा है। मौनी अपनी निजी जिंदगी को सीक्रेट रखना पसंद करती हैं और इसलिए वह कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं करती हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दोनों की पहली मुलाकात से लेकर उनकी शादी की तैयारियों तक के बारे में जानकारी दी गई है।
(ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा के माता-पिता ने तेजस्वी प्रकाश को बताया 'अपने परिवार का दिल', शरमाती दिखीं एक्ट्रेस)
‘ई-टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 की न्यू ईयर पार्टी में हुई थी। उस वक्त मौनी रॉय न्यू ईयर सेलिब्रेट करने दुबई गई थीं। दुबई के एक क्लब में वह सूरज से मिली थीं। दोनों की मुलाकात एक अजनबी के रूप में हुई थी।
कहा जा रहा है कि, मौनी रॉय मुंबई में जहां रहती हैं, उसी बिल्डिंग में उन्होंने एक फ्लैट खरीदा है, जिसका इंटीरियर का काम जारी है। उनकी शादी 27 जनवरी 2022 को गोवा में होने वाली है, ऐसे में मंदिरा समेत उनके कई करीबी दोस्त 23 जनवरी से गोवा के लिए रवाना होंगे।
पिछले कुछ समय से मौनी रॉय अपने दोस्तों के साथ अपनी संगीत परफॉर्मेंस के लिए प्रैक्टिस कर रही थीं। वह अपने कोरियोग्राफर दोस्तों राहुल शेट्टी और प्रतीक उटेकर से डांस सीख रही हैं और अभिनेत्री ने अपना डांस प्रैक्टिस कंप्लीट कर लिया है।
(ये भी पढ़ें- रजनीकांत की बेटी-दामाद धनुष और ऐश्वर्या हुए अलग! शादी के 18 साल बाद कपल ने लिया फैसला)
मौनी रॉय के एक करीबी सूत्र ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को एक्ट्रेस की शादी के बारे में बताया था कि, “एक पांच सितारा रिसॉर्ट को वेडिंग वेन्यू के रूप में बुक किया गया है। हालांकि, आमंत्रण आने शुरू हो गए हैं, लेकिन मेहमानों को इस बारे में चुप्पी साधे रहने को कहा गया है। सभी मेहमानों को अपने टीकाकरण प्रमाण पत्र ले जाने के लिए कहा गया है।” रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यू गोवा के नजदीक वागाटोर बीच पर दोनों की शादी की प्लानिंग चल रही है। समुद्री तट के किनारे मौनी रॉय, सूरज के साथ दोपहर के समय शादी के बंधन में बंधेंगी।
(ये भी पढ़ें- मामा गोविंदा से रिश्ते सुधारना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक, कहा- 'परिवार में ऐसा होता रहता है')
फिलहाल, मौनी रॉय को सूरज नांबियार की दुल्हन बनते देखने का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, एक्ट्रेस की शादी के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।