By Prakash Joshi Last Updated:
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) आज यानी 15 सितंबर 2020 को अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई बधाई दे रहा है। लेकिन इन सबके बीच उनके परिवार ने उनके इस बर्थडे को बेहद खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है और इसके लिए उन्होंने खास इंतजाम और कई सरप्राइज भी प्लान किए हैं, ताकि रिद्धिमा के इस दिन को खुशनुमा बनाया जा सके।
दरअसल, मां नीतू कपूर, भाई रणबीर कपूर, एक्ट्रेस आलिया भट्ट समेत कई लोगों ने एक वीडियो बनाकर रिद्धिमा कपूर को बर्थडे सरप्राइज दिया है। इस वीडियो को रिद्धिमा के पति भरत साहनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में रणबीर, आलिया, नीतू, रिद्धिमा के पति भरत साहनी, आदर जैन, रिद्धिमा की बुआ रीमा जैन, अरमान जैन, मनीष मल्होत्रा समेत कई अन्य लोग भी नजर आए। इन सभी को सॉन्ग 'आप जैसा कोई जिंदगी में आए, तो बात बन जाए...' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। सभी लोग अपने अलग-अलग स्टेप्स करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के कैप्शन में भरत ने लिखा है, "#Aap #jaisa #koi #birthday #surprise #FabAtForty" फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर कमेंट करके वो रिद्धिमा को बर्थडे विश कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: माही विज के इंस्टाग्राम पर हुए एक मिलियन फॉलोअर्स, बेटी तारा ने फोटो शेयर कर दी बधाई)
इसके अलावा रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर 3 फोटो का एक कोलोज भी शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "फैमिली।" शेयर की गई फोटो में नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और करिश्मा कपूर नजर आ रही हैं।
रिद्धिमा को वैसे तो काफी लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं, लेकिन उनके पति भरत साहनी ने उनको अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक सरप्राइज वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "हैप्पी हैप्पी बर्थड़े Ridds #FabAtForty" (ये भी पढ़े: आयुष्मान खुराना ने शेयर की बेटी वरुष्का की ये प्यारी फोटो, लिखा- 'मेरी टी-शर्ट, मेरी टोपी, मेरी...')
रिद्धिमा को बर्थडे विश करते हुए करिश्मा ने 2 फोटो शेयर की है। जहां पहली फोटो में उनकी बहन करीना कपूर, आलिया भट्ट और रिद्धिमा नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में करिश्मा और रिद्धिमा को देखा जा सकता है।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "40वां जन्मदिन मुबारक हो। बहुत खुशी है कि हम आपके साथ जश्न मना रहे हैं।" उन्होंने इस तस्वीर को रिद्धिमा को टैग किया है। (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग शेयर की रोमांटिक फोटो, हाथों में हाथ डाले आए नजर)
करीना कपूर ने रिद्धिमा के जन्मदिन के मौके पर एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें राज कपूर और उनके साथ 3 छोटी बच्चियां नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में करिश्मा ने लिखा है, "जन्मदिन मुबारक हो ब्यूटीफुल Ridz @riddhimakapoorsahniofficial"
रिद्धिमा के परिवार वालों ने उन्हें जिस वीडियो के जरिए सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट दिया है। उसमें काफी लोग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें से एक आलिया और रणबीर भी हैं। दोनों के डांस की काफी चर्चा हो रही है और फैंस द्वारा इस डांस को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
फिलहाल, रिद्धिमा कपूर साहनी अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना रही हैं। तो इस मौके पर हम भी रिद्धिमा को उनके बर्थडे पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।