मोना सिंह ने अपने संगीत में पति श्याम संग कुछ यूं लगाए ठुमके, दोनों के मस्ती भरे अंदाज ने लूटा दिल

मोना सिंह (Mona Singh) के संगीत सेरेमनी से जुड़े कुछ वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखिए कैसे पति श्याम संग ठुमके लगा रही हैं एक्ट्रेस।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

मोना सिंह ने अपने संगीत में पति श्याम संग कुछ यूं लगाए ठुमके, दोनों के मस्ती भरे अंदाज ने लूटा दिल

सोनी टीवी के सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं की भोली-भाली जस्सी यानी मोना सिंह (Mona Singh) कुछ दिनों पहले शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने 27 दिसंबर को दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम राजगोपालन (Shyam Rajgopalan) संग सात फेरे लिए हैं। अपनी शादी के वक्त मोना सिंह लाल कलर के लंहगे में बेहद ही खूबसूरत नजर आईं। उनकी शादी से जुड़ी जब तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई तो उन्हें देख उनके फैंस काफी खुश हुए। इतना ही नहीं मोना सिंह ने अपनी शादी के महज कुछ घंटे बाद ही अपनी और श्याम की एक बेहद ही प्यारी और दिल छू लेने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

वैसे मोना सिंह की मेहंदी-संगीत सेरेमनी और शादी से जुड़ी कई तस्वीरे और वीडियो उनके करीबी दोस्त खुद सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में कॉमेडियन गौरव गेरा ने मोना सिंह और श्याम के संगीत सेरेमनी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कॉमेडियन ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है उसे मोना सिंह के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा को था पति साहिल सांगा से बेहद प्यार, इसके बाद भी दोनों ने क्यों खत्म किया अपना रिश्ता)

(फोटो-इंस्टाग्राम)

गौरव गेरा ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, उसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है - मोना का संगीत। इस वीडियो में मोना सिंह और श्याम फुल मस्ती के मूड में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने कई बॉलीवुड गानों पर एक साथ जमकर डांस किया और अपनी संगीत सेरेमनी में चार चांद लगाए। अपनी शादी से एक दिन पहले इस मौके को श्याम और मोना ने खूब एंजॉय किया। वीडियो में हम देख सकते हैं कि मोना पिंक कलर के सलवार सूट में कितनी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके पति श्याम ब्लू कलर के कुर्ते और हाफ ब्लैक जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

इसके साथ ही मोना सिंह के एक और दोस्त रोहित गुज्जर ने भी संगीत सेरेमनी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मोना सिंह एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के गाने माय देसी गर्ल पर ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं। मोना सिंह, रोहित गुज्जर के अलावा अपने एक और दोस्त के साथ इस गाने पर परफॉर्मेंस देती हुईं दिखाई दे रही हैं। (ये भी पढ़ें: पंकज उधास की बेटी नायब ने ओजस अधिया संग की शादी, अनूप जलोटा समेत इन मेहमानों ने की शिरकत)

वैसे बात यहां अगर प्रियंका चोपड़ा की हो रही है तो आपको बता दें कि मोना सिंह ने जो लंहगा अपनी शादी में पहना हुआ था वो बिल्कुल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के शादी के लहंगे से मिलता-जुलता था। एक्ट्रेस अपनी शादी वाले दिन सुर्ख लाल कलर के जोड़े और हैवी ज्वैलरी पहने हुए नजर आईं थी। वहीं, उनके पति श्याम दूल्हे के लिबास में काफी जच रहे थे। (ये भी पढ़ें: मोना सिंह बनीं दुल्हन, लाल जोड़ा पहन पति संग दिखीं बेहद खूबसूरत, यहां देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें)

(फोटो-इंस्टाग्राम)

वहीं, अब मोना सिंह की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरों की बात करें तो उनमें भी एक्ट्रेस काफी अच्छी लग रही थी। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत हिस्से की शुरुआत अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच की है। वैसे आपको मोना सिंह और उनके पति श्याम की बॉन्डिंग कैसी लगी हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis