By Shivakant Shukla Last Updated:
एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मजेदार पलों को फैंस के साथ साझा करती हैं, इस पर उन्हें जमकर प्यार भी मिलता है। अभिनेत्री मौजूदा समय में प्रेग्नेंट हैं और वह अपनी लाइफ के इस स्पेशल फेज में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, साथ ही अपनी झलकियों से लाखों फैंस को खुश कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स की एक झलक शेयर की है। आइए आपको भी दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने पति सैफ के साथ लंदन से शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, बेबो को किस करते दिखे एक्टर)
दरअसल, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'राज़ी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की अभिनेत्री ने 3 जुलाई 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सुंदर तस्वीर साझा की, जिसमें एक स्वादिष्ट तिरामिसु मिठाई और एक किताब दिखाई दे रही है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "तिरामिसु और एक किताब... इंस्टाग्राम का सीन।"
इसके पहले, 1 जुलाई 2022 को आलिया ने अपने इंस्टा हैंडल से कई तस्वीरें साझा की थीं। पहली तस्वीर में आलिया मुस्कुराते हुए अपना प्रेग्नेंसी ग्लो बिखेर रही थीं, इसके बैकग्राउंड में सूर्य अस्त होते दिख रहा था। अगली तस्वीर नीले आकाश की एक खूबसूरत लैंडस्केप फोटो थी। आखिरी तस्वीर में आलिया ने अपनी परछाई कैद की थी। इसके साथ होने वाली मां ने लिखा था, "खुद के साथ समय बिताने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है।"
(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ने न्यासा देवगन के साथ नीदरलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, ट्विनिंग करती दिखीं दोनों)
पर्सनल लाइफ की बात करें, तो आलिया भट्ट ने 27 जून 2022 को अपने सोनोग्राफी सेशन की एक तस्वीर के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "हमारा बच्चा…..जल्द आ रहा है।"
वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पति रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगी। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा आलिया के पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'डार्लिंग्स' और 'जी ले जरा' फिल्में भी हैं।
(ये भी पढ़ें- नई मां कृतिका सेंगर ने बेटी संग मनाया अपना जन्मदिन, पति निकितिन धीर ने भी दी बधाई)
फिलहाल, हमें तो आलिया की खूबसूरत प्रेग्नेंसी जर्नी की और तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको उनकी लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।