Mohit Raina बने पापा: पत्नी अदिति ने दिया बेटी को जन्म, 'देवों के देव..' एक्टर ने पहली फोटो की शेयर

टीवी एक्टर मोहित रैना और उनकी पत्नी अदिति शादी के एक साल बाद माता-पिता बन गए हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Mohit Raina बने पापा: पत्नी अदिति ने दिया बेटी को जन्म, 'देवों के देव..' एक्टर ने पहली फोटो की शेयर

अभिनेता मोहित रैना (Mohit Raina) जिन्हें 'देवों के देव महादेव' में 'भगवान शिव' के रूप में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है, उनकी लाइफ में खुशियों ने दस्तक दी है। जी हां अपनी लाइफ को बेहद प्राइवेट रखने वाले मोहित रैना ने अपनी पत्नी अदिति शर्मा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

mohit raina

अभिनेता ने पिछले साल अपनी शादी की तस्वीरें साझा करके प्रशंसकों को चौंका दिया था। अब उन्होंने अपनी बच्ची की पहली तस्वीर साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस और शुभचिंतकों को एक बच्ची के पिता बनने की जानकारी दी है।

mohit raina

तस्वीर में दिखाया गया है कि मोहित अपनी नन्ही मुंचकिन के हाथों को पकड़े हुए हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है: "और फिर ऐसे ही हम 3 बन गए। दुनिया में स्वागत है बेबी गर्ल।" जैसे ही अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा की, उनके पोस्ट पर बधाई मैसेजेस की बाढ़ आ गई। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।

mohit raina

कुछ समय पहले मोहित अपने ब्रेकअप को लेकर खबरों में थे। हालांकि, अभिनेता ने बाद में 'बॉम्बे टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अफवाहों को खारिज कर दिया था। उन्होंने अफवाहों को निराधार बताया था और खुलासा किया था कि वह हिमाचल में अपनी पहली सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने कहा था, "क्या बकवास है। ये अफवाहें निराधार हैं! मैं अभी हिमाचल प्रदेश में हूं, हमारी पहली (शादी) सालगिरह मना रहा हूं।" 

mohit raina

मोहित टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय नामों में से एक हैं। टीवी पर अपने काम के लिए प्रशंसा हासिल करने के बाद मोहित 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के साथ बड़े पर्दे पर आए। अभिनेता को उनके प्रदर्शन के लिए प्यार किया गया था। फिल्म के बाद अभिनेता ने कई वेब-सीरीज जैसे- 'काफिर', 'भौकाल', 'मुंबई डायरीज 26/11' सहित अन्य में अभिनय किया। 

mohit raina

मोहित रैना और पत्नी अदिति शर्मा की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्ल्कि करें।

फिलहाल, हम भी मोहित को उनकी लाइफ में आई इस खुशी के लिए बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.