By Shivakant Shukla Last Updated:
पंजाबी सिंगर और एक्स 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट मिलिंद गाबा (Millind Gaba) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस स्टार कपल ने 16 अप्रैल 2022 को ग्रैंड वेडिंग की, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, मिलिंद गाबा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने कई हिट गानों में अपनी आवाज दी है। हालांकि, उन्हें पहचान रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ से मिली थी। वहीं, उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल एक फेमस यूट्यूबर व फैशन इंफ्लुएंसर हैं।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की मेहंदी के लहंगे को बनाने में लगे थे 3,000 घंटे, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बताई डीटेल)
अब आइए आपको इनकी वेडिंग फोटोज दिखाते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं। अपने-अपने वेडिंग आउटफिट में दोनों कमाल लग रहे हैं। जहां मिलिंद ने गोल्डन कलर की फ्लोरल शेरवानी के साथ मैचिंग शाफा और दोशाला के साथ अपने लुक को पूरा किया है। वहीं, उनकी दुल्हनिया प्रिया बेनीवाल ने मैरून कलर के लहंगे में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। यहां देखें तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर पति ऋषि कपूर को याद कर हुईं भावुक, कहा- 'वह बेटे को शादी करते देखना चाहते थे')
इसके पहले दोनों की मेहंदी की फोटोज सामने आई थीं। इन फोटोज में मिलिंद ने कुर्ता-पायजामा पहना है। वहीं, उनकी दुल्हनिया प्रिया गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यहां देखिए इसकी तस्वीरें।
फिलहाल, हम मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको इनकी शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।