By Pooja Shripal Last Updated:
दुबई में 'फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड' फंक्शन के चलते सितारों का मेला लगा है। वहां, हर कोई अपने बोल्ड अंदाज में पहुंच रहा है। शहनाज गिल से लेकर पूर्व 'मिस वर्ल्ड' मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) तक, कई एक्ट्रेसेस अवॉर्ड फंक्शन में अपने ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थीं। हालांकि, मानुषी छिल्लर का बोल्ड अवतार नेटिजंस को पसंद नहीं आया और अब वह अपने इस लुक के लिए काफी ट्रोल हो रही हैं।
दरअसल, 'फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड' से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मानुषी अपने अब तक के सबसे हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। अब उनका ये बोल्ड लुक काफी वायरल भी हो रहा है।
दरअसल, इस इवेंट के लिए मानुषी छिल्लर ने पीले रंग की ड्रेस को चुना था। इस ड्रेस के साथ लाइट पिंक कलर के कपड़े की ट्रेल जोड़ी गई थी। ऑफ शोल्डर डिजाइन की यह ड्रेस मानुषी को काफी बोल्ड लुक दे रही थी। इस ड्रेस में वह थोड़ी अनकंफर्टेबल नजर आईं, जो उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। दरअसल, प्लजिंग नेकलाइन और थाई-हाई कट वाली इस ड्रेस में मानुषी को चलने में भी काफी दिक्कत हो रही थी। उनका ये अंदाज फैंस को भी कोई खास पसंद नहीं आया और वे 'सम्राट पृथ्वीराज' एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे।
वाडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'सब उर्फी से कॉम्पिटिशन कर रहे हैं।' वहीं, एक अन्य ने कमेंट में लिखा, 'यह डिजाइन का कोई सेंस नहीं है। ड्रेस के पीछे का कपड़ा बेडशीट लग रहा है। कृपया दूसरी बार इसे मत लगाना।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
बता दें कि साल 2017 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब अपने नाम करने के बाद मानुषी छिल्लर ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह सम्राट पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता के किरदार में नजर आई थीं।
फिलहाल, मानुषी की ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।