By Rinki Tiwari Last Updated:
टीवी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ आज यानी 22 जनवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसके एक दिन पहले से ही उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी से शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में, हमें अभिनेत्री की संगीत और मेहंदी सेरेमनी की झलकियां मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
जैसा कि, हमने आपको पहले भी बताया है कि, मानसी श्रीवास्तव पिछले कुछ समय से फूड और ट्रेवल फोटोग्राफर कपिल तेजवानी को डेट कर रही हैं। दोनों ने सगाई भी कर ली है और आज वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी को लेकर उनकी एक्साइटमेंट हमें उनकी संगीत और मेहंदी सेरेमनी में साफ देखने को मिली है।
(ये भी पढ़ें- अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ से अभी नहीं करेंगे शादी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा)
दरअसल, सोशल मीडिया पर मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी के संगीत और मेहंदी सेरेमनी की झलकियां सामने आई हैं। दोनों ने मुंबई के एक होटल में ग्रैंड तरीके से अपनी प्री-वेडिंग रस्मों को एंजॉय किया। संगीत सेरेमनी में जहां कपिल तेजवानी ने अपनी होने वाली पत्नी मानसी के लिए गिटार बजाकर गाना गाया, वहीं दोनों ने दिल खोलकर कपल डांस किया और अपने दोस्तों के साथ भी झूमे। एक वीडियो में ग्रैंड मेहंदी वेन्यू की झलक भी देखी जा सकती है। इसके अलावा एक्ट्रेस के वेडिंग कार्ड का भी एक वीडियो सामने आया है। यहां देखें वो वीडियोज।
अपनी संगीत के लिए, मानसी श्रीवास्तव ने सफेद रंग का लहंगा पहना था और चोकर सेट व चूड़ियों से अपने लुक को कंप्लीट किया था। खुले बालों में वह बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, उनके होने वाले पति कपिल तेजवानी ने ब्लैक टक्सीडो पहना था, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे।
मानसी श्रीवास्तव की मेहंदी सेरेमनी की भी झलकियां सामने आई हैं। एक वीडियो में मानसी को अपने दोस्तों के साथ मस्ती से डांस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके मेकअप आर्टिस्ट ने मानसी का मेहंदी लुक दिखाया, जिसमें एक्ट्रेस अपने होने वाले पति कपिल के नाम का पहला अक्षर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- क्या मौनी रॉय ने कैंसिल कर दी मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी? लेटेस्ट रिपार्ट में सामने आई बात)
मेहंदी लुक के बारे में बात करें तो, इसके लिए मानसी श्रीवास्तव ने ब्लू कलर का लहंगा चुना, जिस पर ऑरेंज कलर के धागों से कढ़ाई की गई है। अपने लुक को उन्होंने मिरर वर्क स्टाइल मांग टीका, सीप से बना चोकर और हाथफूल से कंप्लीट किया था। वहीं, उनके मंगेतर कपिल तेजवानी क्रीम कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- जय अनमोल अंबानी की शादी की रस्में शुरू, मंगेतर कृशा शाह को गोद में उठाते आए नजर)
फिलहाल, हमें मानसी और कपिल की मेहंदी और संगीत की झलकियां बेहद पसंद आईं। तो आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।