करीना के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक के लिए हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा- 'बोटॉक्स की दुकान'

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी बीएफएफ करीना कपूर के बर्थडे बैश में शामिल हुई थीं। इस दौरान वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। हालांकि, कुछ लोगों को उनका लुक पसंद नहीं आया। आइए बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

करीना के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक के लिए हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा- 'बोटॉक्स की दुकान'

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बी-टाउन की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सही मायनों में उम्र को एक नंबर के तौर पर साबित किया है। अपने फैशन स्टेटमेंट, ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस से उन्होंने हमेशा फैंस को इंप्रेस किया है। हालांकि, कई बार वह अपने इसी स्टाइल और फैशन के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं।

malaika

पहले ये जान लीजिए कि मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं। उन्होंने साल 1998 में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि, 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। मलाइका एक बेटे अरहान खान की मां भी हैं।

malaika

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने बर्थडे पर पहनी 60 हजार की मिनी रैप ड्रेस, काले चश्मे में दिखीं स्टनिंग)

21 सितंबर 2022 को मलाइका, करीना कपूर खान के 42वें जन्मदिन की पार्टी में पहुंचीं, इस दौरान वह काले रंग की बॉडी हगिंग ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। मैचिंग ब्लैक स्टिलेटोस, बंधे बालों और नीले रंग के बैग के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया था।

सोतोगको

malaika

 मलाइका का ये वीडियो जैसे ही सामने आया, देखते ही देखते ये वायरल हो गया। कुछ लोगों को उनका लुक बेहद पसंद आया, तो कुछ ने उनके बोल्ड लुक के कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया। यहां देखें वो वीडियो।

 इस वीडियो के सामने आने के बाद किसी ने उनके चलने के अंदाज का मजाक उड़ाया, तो किसी ने उनके पहनावे पर तंज कसा। एक यूजर ने तो उन्हें 'बोटोक्स की दुकान' तकन कह दिया। यहां देखें उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

malaika

 

malaika

malaika

(ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे एक साथ दो लड़कों को कर रही थीं डेट! करण जौहर ने अपने शो में खोली एक्ट्रेस की पोल)

फिलहाल, मलाइका की इस ट्रोलिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis