By Rinki Tiwari Last Updated:
बी-टाउन की हसीना मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस और अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। 48 साल की उम्र में भी वह कई नौजवान अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल कर दी जाती हैं। हाल ही में, एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला।
पहले ये जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अभिनेता अरबाज खान के साथ शादी रचाई थी, जिनसे उन्हें एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है। हालांकि, साल 2017 में मलाइका और अरबाज खान तलाक लेकर अलग हो गए थे। तब से एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। कपल अपने रिश्ते को लेकर हमेशा से ओपन रहा है।
(ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की होने वाली थी शादी, मां ने शुरू कर दी थी तैयारियां)
29 मई 2022 को मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान, बहन अमृता अरोड़ा समेत अपनी फैमिली के साथ ब्रंच डेट एंजॉय किया। उन्हें मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री ने व्हाइट और ब्लू कलर की स्ट्रिप्ड शर्ट ड्रेस पहनी थी। अपने लुक को मलाइका ने व्हाइट स्लाइडर्स, मैचिंग बैग और कैप के साथ पेयर किया था।
जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, मलाइका के चाहने वालों ने उनके लुक की तारीफ की, जबकि नेटिजंस के एक वर्ग ने उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर सवाल उठाए। एक यूजर ने कहा, “मलाइका की पैंट कहां है? क्या वह पहनना भूल गईं या कुछ और?” एक अन्य ने कहा, “इन लोगों के पास पैंट नहीं होता है क्या? कोई तो दिला दो।” वहीं एक यूजर ने एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के नाम के साथ ट्रोल किया। यूजर ने दोनों को टैग करते हुए कमेंट किया, “मलाइका अरोड़ा पैंट पहन लो। अर्जुन भाई ये सब क्या है?” यही नहीं, कईयों ने उन्हें बेशर्म तक कह डाला।
इससे पहले, मलाइका अरोड़ा फिल्म निर्माता करण जौहर की बर्थडे पार्टी में अपने आउटफिट की वजह से ट्रोल हुई थीं। उन्होंने पिंक कलर के ब्रालेट के साथ ग्रीन को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें एक शॉर्ट और ब्लेजर शामिल था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को स्टेटमेंट नेकलेस, रेड हील्स और एक पर्स के साथ स्टाइल किया था। कुछ लोगों को जहां उनका लुक पसंद आया था, तो वहीं कईयों ने उन्हें ट्रोल करते हुए उनके ड्रेसिंग सेंस को बकवास बताया था।
(ये भी पढ़ें- गौहर खान और जैद ने बेबी प्लानिंग पर की बात, 'निकाह' के भावुक पल को भी किया याद)
फिलहाल, आपको मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।