कार हादसे में घायल मलाइका अरोड़ा अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, बहन अमृता बोलीं- 'वह बेहतर हो रही हैं'

एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कार एक्सीडेंट में घायल हुईं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अब ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कार हादसे में घायल मलाइका अरोड़ा अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, बहन अमृता बोलीं- 'वह बेहतर हो रही हैं'

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एक्सीडेंट में घायल एक्ट्रेस की हालत अब ठीक है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें आज यानी 3 अप्रैल 2022 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

malaika arora

दरअसल, 2 अप्रैल 2022 को मुंबई-पुणे हाईवे पर खोपोली के पास एक कार दुर्घटना में मलाइका को मामूली चोटें आईं और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब मलाइका पुणे से लौट रही थीं और मुंबई-पुणे हाईवे पर खालापुर टोल प्लाजा के पास कुछ कारें आपस में टकरा गईं, इसमें उनकी रेंज रोवर कार भी शामिल थी। हादसे के बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मलाइका का सीटी स्कैन भी हुआ, जो 'ठीक निकला'। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह घर आ गई हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

malaika

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ नाइट आउट पर किए गए स्पॉट, देखें झलक)

समाचार एजेंसी 'एएनआई' ने अपोलो अस्पताल के हवाले से कहा था, "अभिनेत्री मलाइका के माथे पर मामूली चोटें हैं। सीटी स्कैन ठीक है और वह वर्तमान में ठीक हैं। एक्ट्रेस को रात के लिए निगरानी में रखा जाएगा और कल सुबह उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।"

malaika

अपोलो अस्पताल ने बताया था कि, "मलाइका अरोड़ा खान का मुंबई पुणे हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। उन्हें इलाज के लिए नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें कुछ मामूली चोटें आई हैं।" इससे पहले, मलाइका की बहन व एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने कहा था कि, मलाइका 'बेहतर हो रही हैं।' 'ई-टाइम्स' से बात करते हुए अमृता ने मलाइका के एक्सीडेंट की पुष्टि की थी और एक मैसेज के जरिए जानकारी दी थी, जिसमें लिखा था, "मलाइका अब बेहतर हो रही हैं। उन्हें कुछ समय के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।"

malaika

(ये भी पढ़ें- इसी महीने होगी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी, वेडिंग वेन्यू और गेस्ट लिस्ट आई सामने)

इससे पहले, खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने कहा था कि, "हादसे की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के बिंदु पर हुई, जो एक दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। तीन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए और तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के तुरंत बाद मोटर चालक भाग गए और इसलिए किस तरह की चोटें आई हैं, स्पष्ट नहीं है। हमें बताया गया है कि, सभी को बहुत मामूली चोटें आई हैं।"

malaika arora

वहीं, खोपोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक हरेश कालसेकर ने कहा था कि, मलाइका के रेंज रोवर की दुर्घटना दो टूरिस्ट कारों के बीच 'हुई। उन्होंने कहा था, "हमें तीनों कारों का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया है और अब हम यह समझने के लिए मालिकों से संपर्क करेंगे कि, वास्तव में क्या हुआ था। यह जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी कि, दुर्घटना कैसे हुई और किसने गलती की थी।"

malaika arora

फिलहाल, हम एक्ट्रेस के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

BollywoodShaadis