By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड के जाने माने कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बीच भले ही करीब 12 साल का एज गैप है, लेकिन उनके अटूट प्यार के बीच यह महज एक संख्या है। दोनों बिना किसी झिझक के एक-दूसरे पर खुलकर प्यार लुटाते हैं। इन दिनों ये कपल पेरिस में अपने रोमांटिक वेकेशन को एंजॉय कर रहा है। इस बीच, आज यानी 26 जून 2022 को अर्जुन अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी लेडीलव ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।
(ये भी पढ़ें- केएल राहुल सर्जरी कराने के लिए GF अथिया शेट्टी संग जर्मनी हुए रवाना, महीने भर रहेंगे साथ)
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे पर अपने आधिकारिक इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें दोनों बर्थडे पार्टी एंजॉय करते दिख रहे हैं। शेयर किए गए फोटो व वीडियो में मलाइका का चेहरा तो नहीं नजर आ रहा है, लेकिन वह अपने हाथ से अर्जुन को कोई स्पेशल डिश खिलाते हुए दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''आपकी सभी इच्छाएं और सपने सच हों, जन्मदिन मुबारक हो @arjunkapoor मेरे प्यार।''
इससे पहले, जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ वेकेशन के तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। इनमें दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे को देखकर पोज दे रहे हैं। जहां अर्जुन कपूर ऑलिव ग्रीन कलर की स्लीवलेस टी-शर्ट में कूल लग रहे हैं, वहीं व्हाइट ड्रेस और नो मेकअप लुक में मलाइका भी अच्छी लग रही हैं। तस्वीरों के बैकग्राउंड में Eiffel टॉवर दिखाई दे रहा है, जो कि फोटोज में चार-चांद लगाने का काम कर रहा है।
(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा और बच्चों संग शेयर की परफेक्ट फैमिली फोटो, क्वालिटी टाइम स्पेंड करते आए नजर)
24 जून 2022 को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की एक तस्वीर साझा की थी, जिसे उन्होंने ही क्लिक किया था। तस्वीर में अर्जुन अपने कैजुअल अवतार में कूल लग रहे थे, जिसमें एक ग्रे हुडी, ब्लैक जॉगर्स और ग्रे स्नीकर्स शामिल थे। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा था, "स्किनी"। इसके बाद अर्जुन ने भी अपनी गर्लफ्रेंड की इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर करते हुए लिखा था, "उन्हें आखिरकार अच्छी तस्वीरें लेने की कला में महारत हासिल हो गई है।"
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने अपनी 'पहली पत्नी' के बारे में की बात, बताया- 'कैसे हुई थी शादी')
फिलहाल, अर्जुन और मलाइका पेरिस में एंजॉय कर रहे हैं। हम भी एक्टर को उनके बर्थडे की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको मलाइका द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।