Malaika Arora पेरिस में मिस्ट्री मैन संग आईं नजर, वायरल फोटो ने की Arjun संग ब्रेकअप की पुष्टि?

हाल ही में, मलाइका अरोड़ा की पेरिस वेकेशन से एक मिस्ट्री मैन संग फोटो सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Malaika Arora पेरिस में मिस्ट्री मैन संग आईं नजर, वायरल फोटो ने की Arjun संग ब्रेकअप की पुष्टि?

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक समय में टिनसेल टाउन के सबसे हॉटेस्ट कपल्स में से एक थे। हालांकि, कई सालों की डेटिंग के बाद उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए, लेकिन अभी तक उन्होंने अपने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है। इस बीच, मलाइका को पेरिस में एक मिस्ट्री मैन के साथ छुट्टियां बिताते हुए देखा गया।

मलाइका अरोड़ा ने पेरिस की छुट्टियों की तस्वीरें कीं शेयर

9 अगस्त 2024 को मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पेरिस वेकेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें अभिनेत्री बैकलेस रिब्ड ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनकी हर तस्वीर 'बहुत हॉट' थी, लेकिन एक तस्वीर ने हमारा ध्यान खींच लिया। इस फोटो में हम मलाइका को एक मिस्ट्री मैन के साथ बैठे हुए देख सकते हैं, जिसका फेस छिपाया हुआ था। 

MALAIKA ARORA

Malaika Arora, Arjun Kapoor

बता दें कि अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की अफवाहों की पुष्टि तब हुई, जब उन्होंने 'इंडिया कॉउचर वीक 2024' में एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखी थी। दरअसल, जब अर्जुन और मलाइका एक साथ 'इंडिया कॉउचर वीक 2024' में शामिल हुए थे, तब अर्जुन रैंप पर उतरे तो मलाइका ने उनकी तरफ़ देखने से परहेज़ किया और एक्स कपल दूर बैठा हुआ था। हमें एक वीडियो भी मिला था, जिसमें मलाइका इवेंट वेन्यू से बाहर निकल रही थीं और अर्जुन कपूर उन्हें भीड़ से बचाते हुए दिखाई दे रहे थे। अर्जुन ने जिस तरह से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का सम्मान किया और सार्वजनिक रूप से सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखा, वह काबिले-तारीफ था। 

Malaika Arora, Arjun Kapoor

Malaika संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पहली बार दिखे Arjun, तनाव में देख फैन ने कहा- 'सदमा लगा है', वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

मलाइका और अर्जुन की डेटिंग टाइमलाइन

बता दें कि मलाइका और अर्जुन कई सालों से साथ थे। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका ने अर्जुन को डेट करना शुरू कर दिया था। साल 2018 में अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी पहली तस्वीर शेयर की थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जोड़ी 2024 में अलग हो गई। अफ़वाहों की पुष्टि तब हुई, जब मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे विश नहीं किया था और उनकी पार्टी में भी नजर नहीं आई थीं। 

Malaika Arora, Arjun Kapoor

Malaika Arora ने Arjun से ब्रेकअप की खबरों के बीच शेयर किया क्रिप्टिक नोट, लिखा- 'जिनसे हम प्यार..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, मिस्ट्री मैन संग मलाइका की वायरल फोटो के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis