By Vidushi Gupta Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का फैशन सेंस लाजवाब है। वो अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार से लोगों को हैरान करती नजर आती हैं। उनको काफी बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं और एक्ट्रेस के आउटफिट्स से फैशन इंस्पिरेशन लेते नजर आते हैं। हाल ही में, मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने भी कमेंट किया है।
पहले एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। मलाइका अरोड़ा ने एक्टर अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस का अरबाज खान से एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। दोनों अलग होने के बाद भी मिलकर अपने बच्चे की परवरिश कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: जब अनुष्का ने पति विराट कोहली पर मैदान में सबके सामने बरसाया प्यार, देखें कपल के 7 हसीन पल)
अब आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने 16 सितंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस फ्यूशिया पिंक कलर का को-ऑर्ड सेट, ब्लैक फर बैग के साथ पहने नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपने मेकअप को करीब से दिखाया है, जिसमें वो स्मोकी आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक लगाए हुए देखी जा सकती हैं।
इसके साथ ही, जिस चीज ने इस दौरान हमारा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो इसका प्राइस था। ये एटायर ‘Aje’ ब्रैंड का है और इसकी वेबसाइट के मुताबिक इस आउटफिट की कीमत 206 डॉलर है। अगर भारतीय करेंसी में इसे बदलें, तो ये 15,000 रुपए होगा।
जैसे ही ये तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर कीं, वैसे ही कमेंट्स में उनकी तारीफ करने वालों की लाइन लग गई। मलाइका की इन फोटोज पर उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं और लिखा, “इससे प्यार हो गया।”
कुछ दिनों पहले, मलाइका अरोड़ा ने एक व्हाइट ऑफ-शोल्डर टॉप और डेनिम जींस के साथ एक बेहद महंगी बेल्ट लगाई थी। ‘Gucci’ ब्रैंड की इस बेल्ट की कीमत 50,000 रुपए थी, जिसे जानकर फैंस के होश उड़ गए थे।
(ये भी पढ़ें: गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने कश्मीरा शाह को बताया 'बुरी बहू', जानें वजह)
अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो मलाइका आखिरी बार अनुषा दांडेकर और मिलिंद सोमन के साथ ‘सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2’ में नजर आई थीं। वो टेरेंस लुइस और गीता कपूर के साथ ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में बतौर जज के रूप में भी नजर आई थीं।
फ़िलहाल, मलाइका अरोड़ा हर बार फैंस को फैशन इंस्पिरेशन देती नजर आती हैं। तो आपको एक्ट्रेस का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।