By Shivakant Shukla Last Updated:
अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 30 जुलाई 2022 को डिजाइनर कुणाल रावल के फैशन शो के शो-स्टॉपर बने। रैंप वॉक करते हुए अभिनेता ने मलाइका अरोड़ा के साथ एक प्यारा पल साझा किया। इस दौरान अर्जुन ने आगे की पंक्ति में बैठी अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा को फ्लाइंग किस दिया। उनके इस खास पल के वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहना 21 हजार का को-ऑर्ड सेट, ऑरेंज कलर की मिडी ड्रेस में दिखा बोल्ड लुक)
दरअसल, मलाइका अरोड़ा को दिल्ली में 'FDCI इंडिया कॉउचर वीक 2022' में रैंप वॉक करते हुए अर्जुन का समर्थन करते देखा गया। रैंप पर आते ही वह अभिनेता के लिए चीयर करना बंद नहीं कर सकीं। इससे पहले कि, अर्जुन फोटोग्राफर्स के लिए रैंप पर पोज देते, उसके पहले अभिनेता ने न केवल मलाइका को प्यार से निहारा बल्कि उन्हें एक फ्लाइंग किस भी दिया। मलाइका ने अपने फोन पर एक्टर के रैंप वॉक को कैद किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन के रैंप वॉक का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ''अरे हैंडसम।''
Arjun Kapoor blows kiss to Malaika as he walks ramp for Kunal Rawal
Read @ANI Story | https://t.co/voR2IFpw91#ArjunKapoor #MalaikaArora #KunalRawal pic.twitter.com/rtQw3pJFEA — ANI Digital (@ani_digital) July 30, 2022
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 18,000 रुपए की रेड ड्रेस में दिखीं 'बेबी डॉल', फ्लॉन्ट किया बेबी बंप)
रैंप वॉक के लिए अर्जुन ने काले रंग की शेरवानी पहनी थी, जबकि मलाइका ने क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ बंदगला स्टाइल की जैकेट पहनी थी। सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका के रोमांटिक जेस्चर पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इस वॉक में अर्जुन के चचेरे भाई अभिनेता मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतीवाला भी उपस्थित थे।
हाल ही में, मलाइका ने भी 'इंडिया कॉउचर वीक 2022' में रैंप वॉक किया था। वह डिजाइनर जोड़ी रोहित गांधी और राहुल खन्ना के लिए शो-स्टॉपर बनी थीं। फैशन शो में मलाइका ने ब्लैक कलर का शीर गाउन पहना था। उनके इस लुक की तस्वीरें भी खूब पसंद की गई थीं।
(ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी रूमर्ड BF सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बर्थडे मनाने पहुंचीं दुबई, सामने आईं तस्वीरें)
फिलहाल, आपको अर्जुन और मलाइका के बीच की केमिस्ट्री कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।