Malaika Arora ने Arjun संग ब्रेकअप की खबरों के बीच फ्रांस में अपनी गर्ल गैंग संग एंजॉय की बीच ट्रिप

एक्टर अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को फ्रांस में अपनी गर्ल गैंग के साथ एंजॉय करते हुए देखा गया, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Malaika Arora ने Arjun संग ब्रेकअप की खबरों के बीच फ्रांस में अपनी गर्ल गैंग संग एंजॉय की बीच ट्रिप

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इस समय एक्टर अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरें हैं कि उन्होंने कई सालों की डेटिंग के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। ब्रेकअप की खबरों के बीच, मलाइका को अपनी गर्ल गैंग के साथ फ्रांस में एंजॉय करते हुए देखा गया। 

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की अटकलों के बीच मलाइका ने शेयर कीं वेकेशन की तस्वीरें

ऐसे समय जब अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं, मलाइका इन सब से बेपरवाह अपनी गर्ल गैंग के साथ फ्रांस में समुद्र तट पर धूप सेंकते और मस्ती करती हुई नजर आईं। 8 जून 2023 को उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से वेकेशन की कुछ झलकियां साझा कीं, जिनमें मलाइका को अपने दोस्तों के साथ हर पल को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। 

malaika arora

सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस को कैमरे के लिए स्टनिंग पोज देते हुए देखा जा सकता है। हर फोटो में हमें मलाइका अलग आउटफिट में दिखीं और हर लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने क्रोइसैन और फ्रेंच के पॉपुलर ब्रेकफास्ट का भी लुत्फ़ उठाया, जो ये बताने के लिए काफी है कि उन्होंने अपनी जर्नी पर ढेर सारी मस्ती की।

malaika arora

जब अर्जुन संग ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

अर्जुन कपूर के साथ अपने कथित ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच मलाइका लगातार अपने इंस्टा अकाउंट से क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं, जो इन अटकलों की पुष्टि करने का काम कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने एक और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जो कटाक्ष की तरह लग रही थी। उनके द्वारा शेयर किए गए कोट में लिखा था, "केवल वही लोग आपके जीवन में रहने के हकदार हैं, जो आपके साथ प्यार, दया और सम्मान से पेश आते हैं।"

malaika arora

Malaika संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पहली बार दिखे Arjun, तनाव में देख फैन ने कहा- 'सदमा लगा है', वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के पीछे की वजह

मलाइका और अर्जुन ने उम्र में बड़ा अंतर होने के बावजूद अपने प्यार और केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया था। हालांकि, उनके ब्रेकअप की खबरें हर किसी के लिए चौंकाने वाली थीं। 'बॉलीवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका और अर्जुन के बीच कुछ समय पहले चीजें गड़बड़ हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। दरअसल, शादी के बारे में दोनों के विचार अलग-अलग थे, जिसकी वजह से दोनों अलग हो गए।

malaika arora

जब Arjun Kapoor ने Malaika Arora संग वेडिंग प्लानिंग पर की थी बात, कहा था- 'हम दोनों इस बारे में..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, मलाइका के वेकेशन की तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis