By Shivakant Shukla Last Updated:
अपने ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज करने के कुछ दिनों बाद स्टार कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को आज यानी 16 जनवरी 2022 को मुंबई में लंच डेट के लिए बाहर देखा गया। आइए आपको इसकी एक झलक दिखाते हैं।
दरअसल, पैपराज़ी ने मलाइका और अर्जुन को बांद्रा के एक रेस्तरां में लंच डेट पर जाते हुए स्पॉट किया। इस दौरान मलाइका ने सफेद रंग की झालरदार ड्रेस पहनी थी, जबकि अर्जुन ने हल्के नीले रंग की स्वेटशर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई थी। मलाइका ने डेट के बाद जाने से पहले पैपराज़ी से बॉय भी करते दिखाई दीं।
(ये भी पढ़ें- पलक पुरसवानी ने की अविनाश सचदेव संग ब्रेकअप की पुष्टि, कहा- 'जीवन में प्यार से पहले सम्मान आता है')
पिछले हफ्ते कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है। कुछ अटकलों के बाद अर्जुन ने 5 जनवरी 2022 को उन अफवाहों पर विराम लगा दिया था, जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और इसके कैप्शन में लिखा था, "संदेहभरी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं हैं, सुरक्षित रहें। खुश रहें। सभी लोगों के लिए शुभकामनाएं और प्यार।" मलाइका ने इस पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
वहीं, मलाइका ने भी इन अफवाहों पर तब पूर्ण विराम लगा दिया था, जब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'अपने 40 के दशक में प्यार की तलाश' के बारे में एक नोट साझा किया था। उन्होंने नोट में लिखा था, "नहीं, क्या सच में, 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है, तो इस चीज को नॉर्मलाइज करें। 30 की उम्र में नए सपने देखने और नई चीजों की चाह रखने को लेकर नॉर्मलाइज करें। 50 की उम्र में आप अपने जीवन का उद्देश्य पा सकते हैं या ढूंढ सकते हैं, इस चीज को भी नॉर्मलाइज करें। लाइफ 25 की उम्र में खत्म नहीं हो जाती। इस तरह से एक्ट करना बंद करो और लाइफ में अपनी सोच को बड़ा करो।"
(ये भी पढ़ें- विराट के टेस्ट मैच कैप्टन पद से सन्यास लेने पर अनुष्का ने लिखा नोट, ननद भावना ने दिया ये रिएक्शन)
जानकारी के लिए बता दें कि, मलाइका और अर्जुन पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, कपल अक्सर अपनी उम्र के अंतर के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर रहे हैं। 36 साल की उम्र वाले अर्जुन, मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं, जो इस समय 48 साल की हैं।
हाल ही में, 'मसाला डॉट कॉम' को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि, "सबसे पहले, मुझे लगता है कि, मीडिया वह है जो लोगों के कमेंट को देखता है। हम इसका 10% भी नहीं देखते हैं, इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह सब नकली है। ये वही लोग होंगे, जो मुझसे मिलते हैं तो मेरे साथ एक सेल्फी लेने के लिए मर रहे होते हैं, इसलिए आप उस कहानी पर विश्वास नहीं कर सकते।"
फिलहाल, आपको ये कपल कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।