ब्रेकअप रूमर्स के बीच Malaika-Arjun ने एक-दूजे को किया इग्नोर, इवेंट में अलग बैठे आए नजर

हाल ही में, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक फैशन इवेंट में एक-दूजे को इग्नोर करते हुए देखा गया, जिससे उन्होंने इनडायरेक्टली अपने ब्रेकअप की पुष्टि की। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

ब्रेकअप रूमर्स के बीच Malaika-Arjun ने एक-दूजे को किया इग्नोर, इवेंट में अलग बैठे आए नजर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बी-टाउन के सबसे हॉटेस्ट कपल्स में से एक थे। हालांकि, जब उनके फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे, तब उनके ब्रेकअप की खबर एक सदमे के रूप में सामने आई। भले ही उन्होंने अभी खुले तौर पर इसकी अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन एक फैशन शो में उनकी हालिया अपीयरेंस ने उनके ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि की। 

ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन-मलाइका ने एक-दूजे को किया इग्नोर

दरअसल, हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक फैशन इवेंट में देखा गया, जहां दोनों ने एक-दूसरे को इग्नोर किया। एक पैपराजी इंस्टा पेज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हम देख सकते हैं कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए अलग-अलग बैठे हुए थे। वहीं, एक अन्य झलक में जब अर्जुन को फैन के साथ सेल्फी क्लिक करवाते हुए देखा गया, तब मलाइका उन्हें देखे बिना आगे बढ़ गईं। हालांकि, अर्जुन ने उन्हें भीड़ से बचाने के लिए अपने हाथ से उनके लिए सुरक्षा देने वाले जेस्चर से दिल जीत लिया। खैर, दोनों का एक-दूसरे को इग्नोर करना उनके ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि करने के लिए काफी है।

malaika arora

malaika arora

malaika arora

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब Arjun Kapoor ने Malaika Arora संग वेडिंग प्लानिंग पर की थी बात, कहा था- 'हम दोनों इस बारे में..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, वैसे ही फैंस ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लगता है कि दोनों के बीच चीजें खत्म हो गई हैं।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "ये तो होना ही था।" वहीं, एक अन्य नेटिजन ने कमेंट में लिखा, "वे पहले से ही अपने जीवन में बहुत कुछ झेल रहे हैं। कम से कम हम उन्हें सहज महसूस कराने के लिए ऐसी चीजों पर ध्यान देना और उन्हें जज करना बंद कर सकते हैं।" देखें कमेंट्स। 

malaika arora

malaika arora

malaika arora

malaika arora

बता दें कि जब मलाइका ने जून 2024 में अर्जुन के जुहू स्थित घर होस्ट की गई उनकी मिड नाइट बर्थडे पार्टी में हिस्सा नहीं लिया था, तो इसने उनके फैंस को चिंतित कर दिया था। इतना ही नहीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अर्जुन को विश नहीं किया, तो इससे उनके ब्रेकअप की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

जब मलाइका ने प्यार में विश्वास न खोने की कही बात

'हेलो मैगजीन' के साथ अपने एक इंटरव्यू में मलाइका ने प्यार में अपने विश्वास के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह सच्चे प्यार के विचार को कभी नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा था, "मैं सच्चे प्यार के विचार को कभी नहीं छोड़ूंगी, चाहे कुछ भी हो जाए। मैं एक विशिष्ट वृश्चिक राशि की हूं, इसलिए मैं अंत तक प्यार के लिए लड़ूंगी, लेकिन मैं बहुत रियलिस्टिक भी हूं और जानती हूं कि कहां रेखा खींचनी है।"

malika-arjun

जब Malaika Arora ने Arjun Kapoor संग ब्रेकअप रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं प्यार के लिए लड़ूंगी..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, मलाइका और अर्जुन द्वारा एक-दूसरे को इग्नोर किए जाने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis