Malaika Arora और Arjun Kapoor सम्मानपूर्वक हुए अलग? करीब 6 साल बाद जुदा हुईं राहें!

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सालों बाद अलग हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Malaika Arora और Arjun Kapoor सम्मानपूर्वक हुए अलग? करीब 6 साल बाद जुदा हुईं राहें!

एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कई सालों से स्थिर रिलेशनशिप में थे, जिन्होंने एज गैप जैसे मुद्दे पर ट्रोलिंग होने के बावजूद अपने प्यार और केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया था। फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे, इस बीच खबरें आई हैं कि दोनों ने सम्मानपूर्वक अलग होने का फैसला किया है। 

मलाइका-अर्जुन हुए अलग

'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शांति से सम्मानपूर्वक अलग हो गए हैं। सूत्रों ने कहा कि दुर्भाग्य से उनके रिश्ते ने अपना समय पूरा कर लिया। एक सूत्र ने बताया, "मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और वे दोनों एक-दूसरे के दिलों में एक खास जगह बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वे नहीं चाहते कि लोग उनके रिश्ते पर बात करें।"

arjun-malaika

सूत्र ने आगे कहा है, "उनका रिश्ता लंबा, प्यार भरा और अच्छा था, जो दुर्भाग्य से अब खत्म हो चुका है। इसका मतलब यह नहीं है कि उनके बीच कोई खटास है। वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के लिए ताकत का मजबूत पिलर रहे हैं। पिछले कई सालों में उन्होंने अपने रिश्ते को बहुत सम्मान दिया है। अलग होने का फैसला करने के बावजूद वे एक-दूसरे को उतना ही सम्मान देते रहेंगे। वे दोनों सालों से एक सीरियस रिश्ते में थे और उन्हें उम्मीद है कि लोग इस भावनात्मक समय में उन्हें स्पेस देंगे।”

arjun-malaika

जब Malaika Arora ने Arjun संग ब्रेकअप रूमर्स पर दी थी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे कुछ बोलने की जरूरत नहीं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की शुरुआत

अर्जुन और मलाइका का रिश्ता बी-टाउन में गॉसिप्स का हॉट टॉपिक था। उनके रिलेशनशिप की अफवाहों की शुरुआत 2018 में तब शुरू हुई थी, जब वे एक फैशन शो इवेंट में एक साथ दिखाई दिए थे। कपल ने काफी समय तक अपने रिश्ते को छिपाए रखने के बाद मलाइका के 45वें जन्मदिन पर इसे ऑफिशियल किया था। अपने रिश्ते को आधिकारिक करने के बाद उन्हें अक्सर एक-दूजे के साथ समय बिताते हुए देखा जाता था। 

arjun-malaika

Arbaaz Khan से तलाक लेने पर लोगों ने Malaika को कहा था- 'मोटी एलिमनी मिली', तो हैरान थीं एक्ट्रेस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबर वाकई बेहद शॉकिंग है। तो इस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis