फैमिली संग म्यूजिक प्रैक्टिस करती दिखीं माधुरी दीक्षित, वीडियो में देखें श्रीराम नेने बजा रहे गिटार

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने हाल ही में अपनी संग बिताए हुए खास पलों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी फैमिली म्यूजिक प्रैक्टिस कर रही है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

फैमिली संग म्यूजिक प्रैक्टिस करती दिखीं माधुरी दीक्षित, वीडियो में देखें श्रीराम नेने बजा रहे गिटार

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) आज किसी परिचय की मोहताज नही हैं। पूरी दुनिया में माधुरी की एक्टिंग और डांस के ​करोड़ों फैंस हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की लाखों फैन फॉलोइंग है। यही नहीं, माधुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं, और वो यहां अपने परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करना कभी नहीं भूलती हैं। फैंस भी उनके द्वारा शेयर किए गए हए एक पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फैमिली के खास पलों का एक वीडियो शेयर किया है। 

आपको वो वीडियो दिखाएं, उसके पहले हम माधुरी दीक्षित के बारे में आपको कुछ बता देते हैं, और उनकी फैमिली की फोटो भी दिखा देते हैं। माधुरी दीक्षित जब अपने करियर के 'पीक' पर थीं, तो उन्होंने अपनी बहन (जोकि अमेरिका रहती हैं) के कहने पर वहीं के रहने वाले डॉ. श्रीराम नेने से विवाह कर लिया था, और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अमेरिका चली गई थीं। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद वो फिर से भारत लौट आईं। एक्ट्रेस के दो बेटे अरिन और रेयान हैं। फिलहाल, अभी वो कोरोना वायरस महामारी के चलते अपनी फैमिली के साथ घर पर ही टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच वह वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। 25 नवंबर 2020 को माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली संग एक खूबसूरत फोटो शयर की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस के दोनों बेटे, पति श्रीराम नेने और उनकी मां स्नेहलता दीक्षित नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सभी खुश दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: एक्टर गुरु दत्त संग अनूठे प्यार को दिखाती है गीता दत्त की ये अनदेखी फोटो, दर्दनाक थी इनकी लव स्टोरी)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, माधुरी दीक्षित ने 15 दिसंबर 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली संग एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के दोनों बेटे, पति श्रीराम नेने अपने घर में म्यूजिक का रिहर्सल कर रहे हैं। वीडियो में सभी कोई न कोई इंस्ट्रूमेंट प्ले करता हुआ दिखाई दे रहा है। जहां अरिन आर्गन बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं बेटे रेयान पैड पर अपना हुनर दिखा रहे हैं। माधुरी के पति डॉ. श्रीराम नेने गिटार बजाते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं, और एक्ट्रेस अंग्रेजी गाना गाने में मस्त हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के दौरान फैमिली ​संग बिताए गए पलों के अनुभव को साझा किया है। 

एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया पूरा वीडियो आप यहां देख सकते हैं...

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''एक फैमिली जो एक साथ खेलती है, एक साथ रहती है। आइए और इस फैमिली गेट टूगेदर सेशन में हमारी खुशियों का हिस्सा बनिए। आशा है कि आप इसे पसंद करेंगे।'' इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके इस फैमिली को क्यूट बता रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: सलीम खान की पहली पत्नी सुशीला चरक और बेटे सलमान-अरबाज की जवानी की ये अनदेखी फोटो आई सामने)

शेयर करती रहती हैं फैमिली की फोटोज व वीडियोज

कोरोना काल में एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 17 सितंबर 2020 को भी माधुरी ने अपने परिवार का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो अपने पति और बच्चों के साथ 'किचन गार्डन' सेट करती नज़र आ रही हैं। माधुरी दीक्षित के इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, उनका पूरा परिवार कितनी मेहनत से 'किचन गार्डन' सेटअप करने में लगा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'परिवार के साथ मिलकर अपने किचन गार्डन की स्थापना कर रही हूं, कभी भी कुछ नया और दिलचस्प करने के लिए अपने आप को ना रोकें।' 

वहीं, 24 सितंबर 2020 को भी माधुरी दीक्षित ने अपनी फैमिली की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनके पति और दोनों बेटे नज़र आ रहे हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये फोटो किसी टूर की है। श्रीराम नेने ने इस सेल्फी को लिया था। इसे शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा था, 'परिवार के साथ अच्छी तरह से बिताया गया समय #ThowbackToFamilyTrips' (इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के घर में इन सेलेब्स ने जमकर किया था रोमांस, लेकिन घर से बाहर आते ही हो गए अलग)

फिलहाल, हम एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर अगर नजर दौड़ाएं तो, ये साफ ​हो जाता है कि एक्ट्रेस पिछले कई महीनों से फैमिली संग खूब एंजॉय कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis