माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने बच्चों संग शेयर की फोटो, लिखा- 'ये कैसे तेजी से बढ़ रहे हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने अपने बच्चों संग एक फोटो शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं वो प्यारी फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने बच्चों संग शेयर की फोटो, लिखा- 'ये कैसे तेजी से बढ़ रहे हैं'

बॉलीवुड की पॉपुलर जोडियों में से एक एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) और उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने (Dr.Shriram Nene) के लाखों चाहने वाले हैं। यही नहीं ये बेस्ट कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है, और यहां पर वो अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में माधुरी के पति ने सोशल मीडिया पर फैमिली संग एक फोटो पोस्ट की है, जिसे फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

आपको वो फोटो दिखाएं, उसके पहले हम माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। दरअसल, माधुरी दीक्षित जब अपने करियर के 'पीक' पर थीं, तो उन्होंने अपनी बहन (जोकि अमेरिका रहती हैं) के कहने पर वहीं के रहने वाले डॉ. श्रीराम नेने से विवाह कर लिया था, और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अमेरिका चली गई थीं। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद वो फिर से भारत लौट आई हैं। माधुरी और श्रीराम नेने को दो बच्चे हैं, जिनका नाम अरिन और रेयान है। फिलहाल, माधुरी अब अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रह रही हैं। अब आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर। (इसे भी पढ़ें: फैमिली संग टूर पर निकले महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर, सामने आई मस्ती भरी तस्वीरें)

दरअसल, 10 नवंबर 2020 को माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस फोटो में श्रीराम नेने के साथ उनके दोनों बच्चे अरिन और रेयान नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में तीनों लोगों के चेहरे पर प्यारी मुस्कान देखी जा सकती है। फोटो में डाइनिंग टेबल पर नाश्ता भी रखा हुआ देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रीराम नेने ने ​कैप्शन में लिखा है, "हमारे बच्चे @madhuridixitnene के इंतजार में बाहर खड़े हैं। वे कैसे तेजी से बड़े होते जा रहे हैं?" नेने के कैप्शन को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि नेने और उनके बच्चे नाश्ते के लिए माधुरी दीक्षित का इंतजार कर रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

माधुरी के साथ शेयर की थी ये तस्वीर

इसके पहले 06 नवंबर 2020 को डॉक्टर श्रीराम नेने ने माधुरी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में माधुरी अपने पति के कंधे पर सिर रखे हुए नजर आ रही हैं। माधुरी ने लाल कैप और श्रीराम ने ब्लैक कलर की कैप पहनी हुई है। इस फोटो के कैप्शन में डॉ. नेने ने बताया था कि वो और माधुरी हमेशा से एक साथ हैं। उन्होंने लिखा था, 'सबसे अच्छा समय तब होता है, जब हम साथ होते हैं। आपको नहीं लगता।'? इस तस्वीर को भी फैंस का खूब प्यार मिला था। (इसे भी पढ़ें: कमला हैरिस की लव स्टोरी: 50 की उम्र में शादीशुदा आदमी से रचाई थी शादी)

21वीं मैरिज एनिवर्सरी पर कपल ने एक-दूसरे के लिए शेयर की थी ये पोस्ट

17 अक्टूबर 2020 को कपल ने अपनी शादी की 21वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी। इस खास मौके पर माधुरी और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके एक-दूसरे को बधाई दी थी। माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति श्रीराम के साथ क्लिक की गई दो तस्वीर शेयर कर रोमांटिक अंदाज में पति नेने को एनिवर्सरी विश की थी। इन दोनों तस्वीर में ये कपल हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा था, 'आज मेरे सपनों के आदमी के साथ रोमांच से भरे एक और वर्ष की शुरुआत है। हम इतने अलग हैं और फिर भी एक जैसे हैं। मैं अपने जीवन में आपके प्रति आभारी हूं। हैप्पी एनिवर्सरी आपको और हमें राम।' इसके साथ ही माधुरी ने दिल वाली इमोजी भी बनाई थी। 

वहीं, माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर माधुरी को एनिवर्सरी की बधाई दी थी। डॉ. नेने ने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें ये कपल भारतीय पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रहा है। फोटो में जहां नेने कैमरे की तरफ देखकर पोज़ दे रहे हैं, तो वहीं माधुरी कहीं और देखकर हंस रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, '21 साल पहले मैंने अपनी जीवनसाथी को ढूंढा और साथ में अपनी यात्रा को शुरू किया। आपके साथ हर दिन अद्भुत है और आशा करता हूं कि आगे भी और एडवेंचर एक साथ करें। 21वीं सालगिरह की शुभकामनाएं!' (इसे भी पढ़ें: काफी रोमांटिक है अमेरिका के होने वाले नए प्रेसिडेंट की लव स्टोरी, अपनी वाइफ को किया था 5 बार प्रपोज)

फिलहाल, माधुरी दीक्षित अपने पति और बच्चों के साथ अपनी जिंदगी को खुलकर जी रही हैं, और अपने हर पल को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। तो आपको माधुरी के पति श्रीराम नेने द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis