जब माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के अमेरिकन अंग्रेजी का इंडियन लैंग्वेज में किया उच्चारण

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और उनके पति श्रीराम नेने का ‘एक्सेंट चैलेंज’ काफी वायरल हुआ था। आज की इस स्टोरी में हम आपके लिए कपल का एक मजेदार थ्रोबैक वीडियो लेकर आए हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के अमेरिकन अंग्रेजी का इंडियन लैंग्वेज में किया उच्चारण

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। 90 के दशक में माधुरी का जलवा सबसे अधिक देखने को मिला था। माधुरी एक जबरदस्त अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि माधुरी की डांस, खूबसूरती और स्माइल पर लोग आज भी दिल हार जाते हैं। लगभग हर लड़की की इच्छा माधुरी दीक्षित बनने की होती है, तभी तो उनके ऊपर ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’ नाम की एक फिल्म भी बनी थी।

फिल्म इंडस्ट्री से होने के बाद भी माधुरी ने अपने जीवनसाथी के तौर पर एक आम इंसान को चुना। माधुरी दीक्षित ने अमेरिका के सर्जन डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचाई है। 53 साल की माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम नेने से साल 1999 में शादी की थी। शादी के बाद माधुरी दीक्षित अमेरिका जाकर रहने लगी थीं। उस दौरान माधुरी ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था, ऐसे में उनके फैंस उन्हें बहुत मिस करते थे। हालांकि, माधुरी को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का कभी पछतावा नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया था।

शादी के बाद फिल्म ‘आजा नचले’ माधुरी की पहली फिल्म थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल तो नहीं कर पाई, लेकिन माधुरी के कमबैक को सभी ने सराहा था। इसके बाद माधुरी ‘गुलाब गैंग’ और ‘कलंक’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। भले ही माधुरी बड़े पर्दे पर ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन छोटे पर्दे से वे अक्सर जुड़ी रहती हैं। माधुरी दीक्षित कई डांस शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: जब जींस टीशर्ट में गोल्डन टेंपल पहुंची थीं नीता अंबानी, सिर पर पल्लू किए दिखी थीं बेहद खूबसूरत)

माधुरी दीक्षित की अदाओं का जादू आज भी बरकरार है। शायद यही वजह है कि आज भी उन्हें इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक माधुरी के फैन हैं। माधुरी दीक्षित भी अपने फैंस की वजह से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और आये दिन खुद से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती हैं। माधुरी द्वारा शेयर की गयी फोटोज या वीडियो सोशल मीडिया पर झट से वायरल हो जाती है। कोरोना वायरस के चलते सभी सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा एक्टिव हो गए थे और उन्हीं में से एक ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित भी थीं।

सोशल मीडिया के जरिये फैंस को माधुरी दीक्षित को करीब से जानने का मौका मिला था। इस दौरान पति श्रीराम नेने के साथ माधुरी का एक अलग ही रूप देखने को मिला था। इस कपल ने लॉकडाउन में जमकर फैंस का मनोरंजन किया था और उन्हें बोर नहीं होने दिया था। उस वक्त का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। इस थ्रोबैक वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, यह यू-ट्यूब वीडियो एक चैलेंज वीडियो है। बता दें, सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘एक्सेंट चैलेंज’ बहुत मशहूर हुआ है, जहां दो लोग एक ही शब्द को दो अलग-अलग एक्सेंट (उच्चारण) करते हैं। देखें वीडियो- 

माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के साथ इस ‘एक्सेंट चैलेंज’ को किया। इस चैलेंज में जहां एक तरफ माधुरी अंग्रेजी के शब्दों को इंडियन एक्सेंट में बोल रही थीं। वहीं, श्रीराम नेने उन्हीं शब्दों को अमेरिकन एक्सेंट में बोल रहे थे। यह चैलेंज बहुत ही मजेदार था। दोनों ने इतने बेहतरीन तरीके से इस चैलेंज को निभाया कि यह कह पाना मुश्किल था कि जीत किसकी हुई है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं माधुरी दीक्षित ने ‘मिसेज नेने’ बनकर अमेरिका में अपने जीवन के कुछ बेहतरीन साल बिताये हैं। एक बार सिमी गरेवाल के शो ‘Rendezvous with Simi Garewal’ में एक्ट्रेस ने बताया था कि वे अपने पति के लिए कुक करने के लिए सुबह जल्दी उठ जाया करती थीं। माधुरी ने कहा था, “जब मेरे पति कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी (ह्रदय की सर्जरी) में थे, तब मैं सुबह उठकर उनके लिए ब्रेकफास्ट बनाया करती थी। मैं सुबह 5.30 बजे उठती थी, ब्रेकफास्ट बनाती थी। वो काम पर चले जाते थे और मैं थोड़े समय के लिए दोबारा सो जाती थी। मैंने हर एक मिनट को एन्जॉय किया है”। (ये भी पढ़ें: कुछ ऐसा दिखता है माधुरी दीक्षित का आलीशान महल, यहां देखें घर के अंदर की तस्वीरें)    

इसी शो में माधुरी दीक्षित ने इस बात का भी खुलासा किया था कि आखिर वे डॉक्टर नेने के प्यार में क्यों पड़ीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब डॉक्टर नेने की शादी माधुरी से हुई थी, तब उन्हें पता नहीं था कि माधुरी भारत की इतनी बड़ी स्टार हैं। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए बताया था, “जब आप अपने पार्टनर से मिलते हैं तो आपको उनमें कुछ समानता मिल ही जाती है। उन्हें मुझ में यह अच्छा लगा कि कुछ नया ट्राई करने के लिए मैं अपने कंफर्ट ज़ोन से निकलने को तैयार रहती थी। सच तो ये है कि मैंने पहाड़ों पर कभी बाइक नहीं चलाई पर मैं ये करने के लिए भी तैयार थी”।

17 अक्टूबर 2020 को माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी की 21वीं सालगिरह थी। इस खास मौके पर माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा था। माधुरी ने लिखा था, “आज से एक नए साल की शुरुआत हो रही है, एडवेंचर से भरपूर मेरे सपनों के व्यक्ति के साथ। एक-दूसरे से अलग होते हुए भी हम एक जैसे हैं और मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि आप मेरी लाइफ में हैं। आपको और हमें सालगिरह की शुभकामनाएं, राम”। (ये भी पढ़ें: टीवी की 8 फेमस ननद-भाभी की जोड़ियां, जो एक-दूसरे से करती है बहनों जैसा प्यार)   

खैर, हमें तो माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने का ‘एक्सेंट चैलेंज’ बहुत पसंद आया। वैसे, आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।  

(Photo Credit: Instagram)
BollywoodShaadis