By Shivakant Shukla Last Updated:
अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड व क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ सर्जरी के लिए जर्मनी के लिए रवाना हुई थीं। कथित तौर पर, केएल राहुल को 8 जून को एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान कमर में चोट लग गई थी। आईपीएल 2022 में भी वो इस इंजरी से जूझते हुए दिखाई दिए थे। अब जर्मनी से उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि, उनकी सर्जरी सफल हुई है। इस बीच एक्ट्रेस ने उन पर अपना प्यार लुटाया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- होने वाली मां आलिया भट्ट ने 67,000 रुपये के चश्मे में दिया पोज, रणवीर सिंह संग लंच करती आईं नजर)
दरअसल, 30 जून 2022 को केएल राहुल ने अपनी एक मुस्कुराते हुए फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी। केएल राहुल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सभी को नमस्कार। कुछ हफ़्ते मुश्किल रहे, लेकिन सर्जरी सफल रही। मैं ठीक हो रहा हूं। ठीक होने की मेरी राह शुरू हो गई है। आपके संदेशों और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। जल्द ही मिलते हैं।" रिपोर्ट के अनुसार, केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी के लिए एक महीने तक जर्मनी में रहेंगे और कहा जा रहा है कि, अथिया भी महीने भर उनके साथ ही रहेंगी।
नोट साझा करने के तुरंत बाद अथिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी तस्वीर साझा की। उन्होंने इसे मुस्कुराते हुए इमोजी के साथ शेयर किया।
(ये भी पढ़ें- अमृता राव-आरजे अनमोल ने दिखाई अपने शाही लिविंग रूम की झलक, है बेहद खूबसूरत)
अथिया और केएल राहुल ने पिछले साल अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। भारतीय क्रिकेटर ने अथिया को उनके जन्मदिन पर एक प्यारे पोस्ट के साथ शुभकामनाएं दी थीं। तब से, यह जोड़ी अपने प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करने से तनिक भी परहेज नहीं करती है। इस साल अप्रैल में अथिया ने अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के बर्थडे पर उनके साथ लवली फोटोज शेयर की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, "हर जगह आपके साथ, जन्मदिन मुबारक हो।"
(ये भी पढ़ें- सपना चौधरी ने पति वीर साहू संग हाथ में हाथ डाले वीडियो किया शेयर, फैंस बोले- 'नजर ना लगे')
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अथिया आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आई थीं। फिलहाल, हम क्रिकेटर के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।